Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

बच्चों में कृमि सामान्य बीमारी नहीं, कई गंभीर रोगों का कारण भी है ..

Published

on

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बच्चों के शरीर से कृमि मुक्त करने के लिए बैठक ली ,

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले को कृमि मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त रूप से अंतर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, स्वास्थ्य कर्मियों, बिहान के समूहों, पंचायत कर्मियों और अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्षीय तक बालक-बालिकाओं को शत् प्रतिशत कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल खिलाने के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग को कहा। साथ ही साथ कलेक्टर ने कहा कि दवा सेवन के दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे जिले में अपनी स्वास्थ्य सुविधा की सुदृढ़ व्यवस्था रखें।

कलेक्टर डा. सिद्दीकी ने 10 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी हेतु बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत एवं गैर पंजीकृत (शाला त्यागी) 1वर्ष से 19 वर्ष तक के सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आईटीआई व कॉलेज प्रथम वर्ष के बच्चों की सूची लेकर कार्य योजना तैयार कर समयावधि पर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लॉजिस्टिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखंड में रैपिड रेस्पॉन्स टीम गठन कर सेक्टर स्तर पर क्वालिटी ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश दिये साथ ही स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस पर्यवेक्षकों द्वारा प्रत्येक बूथ की निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि अभियान के दौरान शतप्रतिशत बच्चो को कृमि नाशक गोली खिलाकर कृमि संक्रमण से मुक्ति दिलाई जा सके।

दवा खिलाने के पूर्व सावधानियां –

दवा खिलाने के पूर्व दवा की एक्सपायरी डेट की जांच की जाए और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। यदि पूर्व से किसी बीमारी के इलाज के लिए कोई दवा खा रहे हो, तो उन्हें कृमिनाशक दवा नहीं खिलाई जाए। किसी भी बच्चे को जबरदस्ती दवा नहीं खिलाई जाए।

दवा सेवन –

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला ने बताया कि 10 अगस्त को 1 से 2 वर्ष के बच्चों को 200 मिलीग्राम या आधी गोली, 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 400 मिलीग्राम या 1 गोली ,खाने के बाद सुपरवाइज डोज अर्थात दवा वितरक 1 से 3 वर्ष के बच्चों को पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष के बच्चों को चबा कर अपने समक्ष ही खिलाई जावे तथा जो बच्चे 10 अगस्त को दवा लेने से वंचित हो जाए उन्हें मापअप राउंड के तहत 17 अगस्त को अनिवार्य रूप से दवा सेवन कराई जावे।
ड्यूटी में तैनात कर्मी दवा का सेवन अपने सामने खिलाएं। किसी भी परिस्थिति में दवा बच्चों या उनके पालकों को घर ले जाने के लिए नहीं दी जाए। दवा को बच्चों को पूरा चाबकर खाना है। किसी बच्चे के गले में अटक जाए तो बच्चों को अपनी गोद में छाती के बल लिटाकर पीठ में हल्के से थपथपाएं जिससे गले में फंसी गोली नीचे गिर जाए।

दवा खिलाने के बाद –

जिन बच्चों के शरीर में कृमि होंगे, उनके दवा खाने के बाद सामान्य प्रतिकूल प्रभाव जैसे पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त, थकान हो सकती है। ऐसे में उन्हें हवादार स्थान में आराम करने की व्यवस्था की जाए और पानी पिलाई जाए। ड्यूटी में तैनात कर्मी ऐसी स्थिति में अपने कन्ट्रोलिंग अधिकारी और नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित करें। इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 18001803024 पर भी दी जा सकती है।

कृमि सामान्य बीमारी नहीं, कई गंभीर रोगों का कारण भी है-

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी बरमकेला डॉ. अवधेश पाणिग्राही ने कृमि संक्रमण के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही संक्रमण पेट मे पहुँचता है लोगों को दस्त होता है,जब कृमि विकसित होकर रक्त में पहुँचता है तो रक्त कोशिकाओं का शिकार करता है जिससे रक्ताल्पता होती है। आगे जब संक्रमण फेफड़ा में पहुँचता है, तब निमोनिया और मष्तिस्क में पहुंचकर झटके आदि बीमारी के कारण बनते है।
बैठक में जिले के सभी बीएमओ, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, डीईओ डेजी रानी जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी. एक्का, सीएमओ राजेश पांडेय, आयुर्वेद डॉ. पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कृष्णा साहू, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डीपीएम एन एल इजारदार, डॉ. सेन, डॉ. रात्रे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending