Connect with us

खबर सक्ती ...

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेला का सफल आयोजन ..

Published

on

सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में आज 21 दिसंबर 2024 श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर एक भव्य गणित मेला आयोजित किया गया। इस आयोजन में गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

गणित मेले के समापन समारोह में समिति के अध्यक्ष भैया कपूर चंद अग्रवाल, विद्यालय के कोषाध्यक्ष भैया राम अवतार अग्रवाल, भूतपूर्व आचार्य बजरंग अग्रवाल, जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष भैया तपेश शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, प्रधानाचार्य, आचार्य, आचार्या तथा भैया-बहनगण उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल समापन किया।

मेला में कुल 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 14 प्राथमिक वर्ग, 5 माध्यमिक वर्ग, 2 हाई वर्ग की भैया-बहनें चार्ट पेपर प्रतियोगिता में हिस्सा लीं। गणित मॉडल प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग से 2, माध्यमिक वर्ग से 9 और हाई वर्ग से 1 प्रतिभागी ने भाग लिया। गणित रंगोली प्रतियोगिता में 9 बहनगण ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

गणित रंगोली:

प्रथम स्थान: सप्तमी कक्षा की कुमारी नायरा, भावना, गुंजन प्रिशु, गुंजन

द्वितीय स्थान: कक्षा 6वीं की कुमारी तानिया

तृतीय स्थान: कुमारी वंतिका (कक्षा 6वीं)

गणित चार्ट पेपर:

प्राथमिक वर्ग: भैया दीक्षित श्रीवास (प्रथम), संस्कार चौहान (द्वितीय), एवं अर्पित यादव (तृतीय)

माध्यमिक वर्ग: बहन अवनी देवांगन (प्रथम), तृषा देवांगन (द्वितीय), एवं बहन परिधि कंवर (तृतीय)

हाई वर्ग: भैया शुभम बडगूजर (प्रथम) एवं भैया पीयूष उराव (द्वितीय)

गणित मॉडल:

प्राथमिक वर्ग: रक्षा का सैया (प्रथम) एवं दीप कुमार (द्वितीय)

माध्यमिक वर्ग: भैया मेहुल चौहान, पुष्पराज, मनीष (प्रथम), बहन अनुश्री महंत (द्वितीय), एवं शुभ यादव और राकेश बरेठ भैया (तृतीय)

हाई वर्ग: भैया आदित्य निराला (प्रथम)

इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों में गणित के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि उनके रचनात्मक और विश्लेषणात्मक कौशल को भी प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर आयोजित इस गणित मेले ने विद्यालय के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और सभी उपस्थितजन ने इसे अत्यंत सफल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में सराहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..6 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending