Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम डंडाई में घासीदास जयंती समारोह संपन्न, सत्य, अहिंसा और शिक्षा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान ..

Published

on

समारोह में सर्व समाज की रही गरिमामय उपस्थिति ..

सक्ती, जिले के ग्राम डंडाई में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में सर्व समाज की गरिमामय उपस्थिति के बीच सत्य, अहिंसा और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि गुरु घासीदास के सत्य और अहिंसा के संदेश समाज में समानता और समरसता लाने में सहायक हैं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास का मुख्य आधार बताया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भागवताचार्य कौशलेंद्र महाराज ने बाबा घासीदास के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं दीं।

प्रगतिशील सतनाम समाज के जिला संरक्षक पूरन भारद्वाज ने गुरु घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और कहा कि 200 साल बाद भी हम उनके आदर्शों को पूरी तरह आत्मसात नहीं कर पाए हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गुरु आरती के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि चितरंजय पटेल ने ध्वजारोहण कर जय उद्घोष किया। समारोह का संचालन योम लहरे ने किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए उदय मधुकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्रामीणजन के साथ मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, जिला सचिव द्वय रेवतीनंदन पटेल एवं फागुलाल कुर्रे, संतोष सारथी, हरिशंकर, महिला मंच से प्रदेश सचिव राजकुमारी चंद्रा, जिला अध्यक्ष कांता यादव, उपाध्यक्ष अनिता, भुनेश्वरी गबेल, मांडवी साहू, कार्तिकराम, प्रेमलाल, मदनलाल, सोहितराम, श्यामबाई, गेंदबाई, उषा अंकलेश्वर, संतराम, बेनूराम, मत्थुलाल, चंद्रिका, रिखीराम, कुशल, दिलचंद, ननकीराम, सहदेव, महेंद्र खांडे आदि कार्यकर्ताओं के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे सामाजिक समरसता का भाव प्रबल रूप से दिखाई दिया।

उदय मधुकर ने कहा समाज को बाबा घासीदास के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..14 घंटे ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

🚨 शराब दुकान में पॉकेटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपये बरामद ..

🚨 डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉकेटमार गिरोह को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त .. सक्ती, डभरा पुलिस ने...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

♦️ पशुओं के बीमार होने पर डायल करें 1962, घर पहुंचेगी मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस ..

♦️ डॉक्टर सहित मौके पर मिलेगा उपचार, राज्य के सभी जिलों में संचालित है निःशुल्क सेवा .. सक्ती, पशुपालन एवं...

खबर रायगढ़3 दिन ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending