Connect with us

खबर रायगढ़

सरवानी में आयोजित पशु मेला में उत्कृष्ट पशुपालक हुए सम्मानित ..

Published

on

दुधारू पशु श्रेणी में चूड़ामणि को मिला प्रथम पुरस्कार ..

रायगढ़, विकासखंड रायगढ़ के ग्राम-सरवानी में गोपूजन, पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने चरवाहों एवं उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पशु मेला एवं प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी को रखा गया था। जिसमें घड़ी लाल पटेल का घोड़ा और सुंदरलाल का भेड़ा आकर्षण का केंद्र था। पशुओं के अलग-अलग वर्ग में पुरस्कार भी दिया गया जिसमें दुधारू पशु श्रेणी में चूड़ामणि पटेल को-प्रथम, त्रिलोचन पटेल-द्वितीय एवं नवीन पटेल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। दुधारू पशु वर्ग में ही टीकाराम पटेल, उमाशंकर पटेल एवं चेतन पटेल के गायों को भी पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार शंकर बछिया श्रेणी में रेहलाल पटेल, रोहित पटेल, अजय पटेल, चूड़ामणि पटेल को पुरूस्कृत किया गया। स्वस्थ बछड़ा श्रेणी में सौरभ पटेल एवं बृजेश पटेल को दिया गया। दुधारू भैंस में सौरव पटेल एवं लाल बहादुर को दिया गया, भैंस जोड़ी के लिए हीरासाय निषाद को, भेड़ एवं बकरा प्रजाति में बिहारी लाल सिदार, सुंदरलाल पाव एवं रमेश कुमार को दिया गया। बत्तख में रेशम लाल पटेल, खरगोश के लिए विनय पटेल एवं घोड़ा के लिए घड़ी लाल पटेल को पुरस्कार दिया गया। डॉक्टर पूरन पटेल के द्वारा बताया गया कि पशु पालकों में जागरूकता एवं प्रति स्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शासन के द्वारा पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ विनोद अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मण नायक, घड़ी लाल पटेल, लोचन पटेल, डॉ.डी. एन चौधरी, डॉ विनोद अग्रवाल, डॉ पूरन पटेल, डॉ अनिल पटेल, डॉ नरेंद्र नायक, अवधेश पटेल उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending