Connect with us

खबर कोरबा

कलेक्टर, एसपी ने देर रात शहर के प्रमुख चौक चौराहों, सराफा सहित अन्य बाजारों का किया निरीक्षण ..

Published

on

मेडिकल कॉलेज- 100बेड पहुँचकर इमरजेंसी सेवाओं सहित बर्न यूनिट, आइसीयू का लिया जायजा ,

दीपावली त्यौहार के अवसर पर बाजारों में शहरवासियों की सुविधा के लिए प्रशासन की तैयारी की जानी वस्तुस्थिति ,

ट्रैफिक नियंत्रण व सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रखने के दिए निर्देश ..

कोरबा, धनतेरस और दीपावली त्यौहार के अवसर पर शहरवासियों को सुविधाजनक तरीके से खरीदारी करने और दुकानदारों को अपना व्यवसाय करने में कोई परेशानी न हो इस हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा शहर के बाजारों में बेहतर व्यवस्था बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे है।

कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज देर रात शहर के प्रमुख चौक चौराहों, सराफा सहित अन्य बाजारों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में ट्रैफिक नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने त्यौहार के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतु निरंतर पुलिस गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चौक चौराहों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात रखने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से रखे सामानों को अंदर रखने हेतु निर्देशित किया साथ ही दुकानों के सामने लगने वाले ट्रैफिक को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

आकस्मिक स्थिति से निपटने सतर्क रहने के दिए निर्देश –

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के पश्चात कलेक्टर वसंत और पुलिस अधीक्षक तिवारी ने मेडिकल कॉलेज-100 बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मेडिकल स्टाफ के साथ इमरजेंसी सेवाओं और बर्न यूनिट की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, बेड तथा आइसीयू की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखे से प्रभावित होने की स्थिति में अस्पताल में उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में उपचार करने के संबंध में निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending