Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन ..

Published

on

सक्ती के कन्नौजिया भवन, पोरथा में आयोजित हुआ कार्यक्रम ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ की थीम पर जनादेश परब मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सक्ती जिले के कन्नौजिया भवन, पोरथा में जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम व सभी विकासखंड स्तर पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के लिए प्रेषित संदेश विष्णु की पाती का वितरण किसानों को किया गया।

जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अशोक जांगडे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मधु राठौर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो सहित जिले के सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न प्रगतिशील किसानों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओ के तहत हितग्राहियों को स्प्रिंक्लर किट व सिंचाई पम्प, मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को आइसबॉक्स, उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को उद्यानिकी एवं साग सब्जी के पौधों का वितरण भी किया गया।

जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्रीमती सिदार ने कहा कि भारत को कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करने के लिए कृषि विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों को सजगतापूर्वक कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को उन्नत एवं जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मधु राठौर ने उपस्थित किसानों सहित सभी को छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की यह अत्यंत हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम में पंहुचे सभी किसानों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रेषित संदेश विष्णु की पाती को पढ़कर भी सुनाया। इसी क्रम में उन्होंने कहा की जैविक कृषि मेला सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। उन्होंने जिले में जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा की एक तरफ जहाँ रासायनिक खाद के वजह से कई बीमारियाँ होती है, वहीँ जैविक खाद से बने उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते है। कलेक्टर ने प्रदेश सरकार अंतर्गत किसानों के हित के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओ व कार्यों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने कृषि विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को किसानों के उनके कार्यालय में आने पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों को किसानों के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करने और जागरूक करने की अपील की। इसके साथ ही इस अवसर पर प्रगतिशील किसान भुतेश्वर चौधरी द्वारा जैविक खेती का अनुभव भी अन्य किसानों के साथ साझा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending