Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर समाज कल्याण विभाग ने निकाली नशा मुक्ति रैली ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, संचालनालय समाज कल्याण रायपुर एवं कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा संत बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म दिवस के पावन सुअवसर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत हरदी में मद्य निषेध दिवस का आयोजन शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वय से किया गया। मद्य निषेध दिवस के आयोजन अंतर्गत नशापान के विरुद्ध व्यापक जन जागृति लाने, नशा पीड़ितों के साथ प्रत्यक्ष संवाद विकसित करने, विद्यार्थियों में नशापान के विरूद्ध जागरुकता लाने हेतु स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में मुख्य अतिथि सरपंच फुलेश्वरी महेश द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण करके किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत हरदी हायर सेकेंडरी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरेश निराला द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी के वचनों पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त भारत की संकल्पना में संत बाबा गुरु घासीदास के जीवन को समाज को दिशा दिखाने वाला बताया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मद्य निषेध दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हरदी के सभी स्वयंसेवको द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान हेतु ग्राम पंचायत का परिभ्रमण कर नशा मुक्ति रैली निकाल कर प्रेरक नारे लगाए। रैली के समापन अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको, भारत माता वाहिनी समूह के सदस्यों के साथ विद्यालय के शिक्षको को नशा मुक्ति संबंधी शपथ संकल्प दिलाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी के द्वारा किया गया। मद्य निषेध दिवस के आयोजन में शिक्षक एफ सी वर्मा, आर के कोशले, वी एन पटेल, एन एस एस के वालंटियर हेमंत दास महंत, साक्षी कुर्रे, छाया साहू, सचिन चौरगे, जगदीश कोसले, अमन भारती, अंकित बंजारे, प्रकाश जोलहे, कविता यादव, कुसुमलता, दीपक जांगड़े, किरन, आशा, कुशाल एवं सहायक कमलेश दास का विशिष्ट योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..1 घंटा ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending