Connect with us

खबर रायगढ़

परीक्षा की तैयारी युद्धस्तर पर कराएं, 90 प्रतिशत परिणाम का रखें लक्ष्य – उप संचालक अशोक बंजारा ..

Published

on

सभी सीएसी अपने स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये करें मेहनत ..

रायगढ़, प्राचार्य अपने स्कूल के कार्यपालक, प्रबंधक और प्रेरक बनें, साथ ही अपने स्कूल के विकास लिये शैक्षिक, गुणवत्ता विकास के लिये अलग-अलग प्लान बनाकर अपने स्कूल में लागू करें, उक्त बातें शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक बंजारा ने कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में आयोजित प्राचार्यों की बैठक में कही।

बैठक में उन्होंने कहा कि कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं सभी बच्चों को अनिवार्यता ब्लू प्रिंट की जानकारी दें, बच्चों को स्कूलों में ब्लू प्रिंट के आधार पर ही वार्षिक परीक्षा की तैयारी करायें। कमजोर बच्चों को चिन्हांकन करते हुए उनके लिए अतिरिक्त क्लास लगाकर अध्यापन पूर्ण करायें। बच्चों को घर में अपने से स्वाध्याय कर लेखन कार्य करने को कहें। सभी स्कूल अपने कक्षा 10 वीं और 12 वीं का वर्ष 2025 की वार्षिक परीक्षा परिणाम का लक्ष्य 90 प्रतिशत रखें। बच्चों को अपने स्कूल के उपलब्ध संसाधन का उपयोग कर अध्यापन कार्य करायें। बच्चों को पिछले वर्ष 2024 के प्रश्नों को छोड़कर पिछले 05 साल के प्रश्न पत्र को हल अनिवार्यता करायें। बच्चों को पढ़ाने के पहले शिक्षक पढ़ाये जाने वाले विषय का पहले स्वाध्याय कर ही कक्षा में जायें। बच्चों को केवल परीक्षा पास करना नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके ऐसा पढ़ाना चाहिये। बच्चों का चयन करें जो मेरिट में ज्यादा से ज्यादा बच्चे आ सके इसके लिये सभी प्राचार्य प्रयास करें इन बच्चों को अतिरिक्त समय में मार्गदर्शन दें। उन्होंने स्कूल में पढ़ रहे बच्चे के उनकी क्षमता एवं मनोवैज्ञानिक दशा कार्यक्षमता को समझते हुए शिक्षकों को कार्य सौंपने को कहा। इसके पहले संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक में उन्होंने सभी को अपने अधीनस्थ सभी शालाओं को सतत निरीक्षण कर बच्चों के गुणवत्ता विकास पर ध्यान देने को कहा। बैठक के दौरान उपसंचालक बंजारा ने परीक्षा परिणाम सुधार के साथ स्कूल प्रबंधन पर सारगर्भित बात रखते हुए सभी प्राचार्य और सीएसी को शुभकामनाएं दी।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वेंकट राव, जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र चौधरी, वर्षा शर्मा, सहायक संचालक, तरसिला एक्का सहायक संचालक, भुवनेश्वर पटेल एपीसी, भूपेंद्र पटेल एपीसी, आलोक स्वर्णकार एडीपीओ, शैलेन्द्र करन छात्रवृत्ति प्रभारी, बीईओ दिनेश पटेल, धनाराम जाटवर, मोनिका गुप्ता, शैलेश कुमार देवांगन, रविशंकर सारथी, एबीईओ मनीष सिन्हा, द्वारिका पटेल, अनिल साहू, उत्तरा भारद्वाज, बीआरसी मनोज अग्रवाल, प्रदीप साहू, जय प्रकाश साहू, सूंदरमणि कोंध, मनोज साहू, शैलेंद्र मिश्रा, अरविंद राजपुत के साथ समस्त शालाओं के प्राचार्य और समस्त संकुलों के सीएसी उपस्थित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending