Connect with us

खबर रायगढ़

मेसर्स जिंदल स्टील एड पावर यूनिट 3 में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ..

Published

on

प्लांट के लाईम एंड डोलो प्लांट के सभी बैग फिल्टर चेम्बर में श्रमिकों द्वारा हापर इन्स्पेक्शन डोर को खोलकर जांच करने को किया गया प्रतिबंधित ,

जांच में मिली कमियों के आधार पर की गई कार्यवाही ..

रायगढ़, मेसर्स जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड यूनिट-3, खरसिया रोड, रायगढ़ में बीते दिनों दुर्घटना ग्रस्त होकर दो व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में गंभीर खामियां पाए जाने पर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान रखते हुए लाईम एंड डोलो प्लांट में स्थापित समस्त बैग फिल्टर चेम्बर के हापर के इन्स्पेक्शन डोर को खोलकर जांच के कार्य में श्रमिकों के नियोजन को प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मनीष श्रीवास्तव उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने बताया कि लाईम एंड डोलो प्लांट में स्थापित समस्त बैग फिल्टर चेम्बर के हापर के इन्स्पेक्शन डोर को खोलकर जांच के कार्य में श्रमिकों के नियोजन को प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक कि इस कार्य के लिये एक सुरक्षित स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर निर्धारित नहीं कर लिया जाता है। बैग फिल्टर चेम्बर पर कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को कार्यस्थल पर उपस्थित रहने वाले संभावित खतरों तथा स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर की जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण भलीभांति प्रदान करना सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता है। बैग फिल्टर के हापर के अंदर प्रेसर व टेम्प्रेचर मेजरमेंट एवं हापर के अंदर संभावित ज्वलनशील गैस या अन्य ज्वलनशील सबस्टेंस की उपस्थिति की जांच के लिये बैग फिल्टर हापर में आवश्यक इन्स्ट्रूमेंट लगाया जाकर प्रापर मानीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है। बैग फिल्टर हापर के इन्स्पेक्शन डोर खोलने के कार्य में नियोजित श्रमिकों द्वारा एल्यूमिनाईज्ड प्रोक्सीमिटी सूट का प्रयोग किया जाना सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता है। बैग फिल्टर के अंदर किसी भी स्थिति में हॉट डस्ट का एक्यूमूलेशन न हो इस हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है तथा इस बाबत् एक रिपोर्ट कारखाना निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर दी जाती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

बडी खबर: अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत ..

ऑनलाइन ई-टिकट की तरह काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगी बीमा सुविधा , डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सक्ती के 165 वरिष्ठ नागरिक ओडिशा रवाना ..

पुरी के जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के करेंगे दर्शन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending