Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव और सद्भावना शिविर का आयोजन ..

Published

on

गुरु घासीदास बाबा ने समाज के लोगों को मनखे-मनखे एक समान, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शांति, विकास एवं सौहार्द्र की राह पर चल कर जीवन जीने की दी प्रेरणा ..

जांजगीर-चांपा, बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव (पंथी प्रतियोगिता) एवं अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन सी मार्ट परिसर कचहरी चौक जांजगीर में किया गया। महोत्सव का शुभारंभ विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, कलेक्टर आकाश छिकारा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न पंथी दलों एवं छात्रावासों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए बाबा गुरुघासीदास के उपदेशों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया। पंथी नृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने मद्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव पंथी नृत्य में धरती के वरदान बलौदा दल प्रथम, द्वितीय धूम मचे पंथी पार्टी कोटिया एवं तृतीय संतराम जागृति पंथी पार्टी केरा। विजेता प्रथम एवं द्वितीय दल बेमेतरा में आयोजित पंथी प्रतियोगिता में जांजगीर का प्रतिनिधित्व करेगी।

कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा ने कहा कि हमें बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंथी नृत्य जिले नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रख्यात है। उन्होंने सत्य की आराधना के साथ समाज में नई जागृति पैदा की और अपने तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता के सेवा के कार्य में किया।

पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरा विश्व मानता है। बाबा गुरु घासीदास ने हर समाज के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमें उनके संदेश को आत्मसात करना चाहिए। पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में समरसता का संदेश को समझना है। गुरु घासीदास बाबा ने समाज को सुधारने समाज में फैले कुरीतियों को मिटाने का कार्य किया है। उन्होंने समाज में फैले कुरीतियां मिटाने के लिए गांव-गांव में जाकर सभी मनुष्यों को समाज में समरसता का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, गुलाब सिंह चंदेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, रमेश पैगवार, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending