Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

किसान महोत्सव की तैयारियों पर बैठक: समर्पित योजना और चर्चा ..

Published

on

23 दिसंबर को प्रगतिशील किसानों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान ,

पुरखा के सुरता अभियान में योगदान देने वालों को मिलेगा विशेष सम्मान ..

जांजगीर-चाम्पा, देश का पहला किसान स्कूल बहेराडीह, जहां सोमवार 23 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 9 प्रगतिशील किसान, 9 पत्रकार और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले 9 लोगों और किसान स्कूल को आगे बढ़ाने विशिष्ट योगदान देने को भी सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही किसान महोत्सव में शामिल होने वाले किसानों को विलुप्त चीजों को साथ लाने का आग्रह किया गया है, ताकि संग्रहालय में हर प्रकार की विलुप्त चीजों को सहेजने में आसानी हो सके. वैसे अभी तक प्रदेश के अनेक जिलों के लोगों के के सहयोग से संग्रहालय में सैकड़ों प्रकार की सैकड़ों साल पुरानी चीजों को सहेज कर रखा गया है।

इस संबंध में किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और संरक्षक समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में सोमवार 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे, वहीं बिहान की महिला समूह की महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

इन किसानों और पत्रकारों का होगा सम्मान–


किसान महोत्सव में प्रदेश के प्रगतिशील किसानों में कोरबा जिले के उमरेली के किसान बंशीलाल अनंत, सुख़रीखुर्द गांव से महिला कृषक श्रीमती कविता मरावी, सक्ती जिले पलाड़ीकला से महिला कृषक श्रीमती संध्या पटेल, स्थानीय जिले के लखुर्री के प्रगतिशील किसान रामप्रकाश केशरवानी, गोविंदा से गोविंद जायसवाल, बसंतपुर चाम्पा से यशवंत पटेल, कटनई अकलतरा से दुर्गाचरण पटेल, केसला से बोधराम साहू, नावापारा सुकली से गोकुल प्रसाद कश्यप आदि 9 किसान शामिल हैं।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में प्रदेश के 3, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकारों का सम्मान होगा, इनमें मिथिलेश देवांगन, ब्यूरो चीफ नई दुनिया, जिला – राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), सतीश गुप्ता, जिला संवाददाता आईबीसी 24, जिला – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर (छत्तीसगढ़), आनंदराम पत्रकारश्री, सम्पादक मीडिया 24 मीडिया, महासमुंद (छत्तीसगढ़), अभिषेक शुक्ला, ब्यूरो चीफ हरिभूमि, जिला – जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़ष), प्रशांत सिंह, जिला संवाददाता न्यूज 24, जिला – जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़), मनोज थवाईत, संपादक मानस वार्ता, जिला – जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़), प्रकाश अग्रवाल, संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर, जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़), शेख मुबारक, जिला संवाददाता बंसल न्यूज, जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़), रामकुमार मनहर, संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज, जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़) का सम्मान होगा. इसी प्रकार किसान स्कूल द्वारा देश में चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले लोगों में अकलतरा से राजकुमार सोनी, परसापाली रिस्दा से सविता पटेल, बहेराडीह से सक्रिय महिला ललिता यादव, सिवनी चाम्पा से अनुराधा पांडेय, जमुना नामदेव, अमझर से गिरवर पटेल, सक्ती जिले पलाड़ीकला से कृषि सखी श्याम बाई साहू, जाजंग की राष्ट्रपति पुरस्कृत महिला कृषक श्रीमती सुशीला गबेल, देवरमाल से युवा कृषक संतोष यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनका सम्मान होगा. साथ ही, किसान स्कूल को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान देने वाले चाम्पा के रोशनलाल अग्रवाल का भी सम्मान किया जाएगा।

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में होगा किसान महोत्सव और सम्मान समारोह
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा आयोजित किसान महोत्सव, किसान और पत्रकार सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा की सांसद कमलेश जांगड़े होंगी. समारोह की अध्यक्षता छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप, बाराद्वार नगर पंचायत की अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी, पामगढ़ के पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, चाम्पा नपा के पार्षद और पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता इंजी. रवि पांडेय और भाजपा के जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले मौजूद रहेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending