Connect with us

खबर बिलासपुर

“निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की शुरुआत 7 दिसंबर से ..

Published

on

बिलासपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में टीबी रोग के उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय ‘ निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’ अभियान 7 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। जिला स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में टीबी रोग उन्मूलन की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 7 दिसंबर 2024 से “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। 7 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ यह अभियान 24 मार्च 2025 तक चलेगा। जिला स्तर पर अभियान का शुभारंभ 7 दिसंबर 2024 को माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाएगा इस अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम, अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल करते हुए निक्षय निरामय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने मंथन सभाकक्ष में बीएमओ, बीपीएम, बीडीएम, सीएचओ और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया इस अभियान में टीबी के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समूहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, कुष्ठ शंकास्पद मरीजों की खोज, वयोवृद्ध व्यक्ति की हेल्थ प्रोफाईल के साथ स्वास्थ्य जांच, पुष्टि एवं स्वस्थ्य जीवन शैली हेतु जनमानस को जागरूक किया जाएगा।

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग, जेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जन प्रतिनिधियों, नागरिक समाज संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों एवं अन्य समुदाय स्तर के संघों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में प्रयास होंगे। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. गायत्री बांधी जिला क्षय अधिकारी, डीपीएम सुश्री प्यूली मजूमदार, जिला समन्वयक टीबी, आशीष सिंह सहित बीडीएम, सीएचओ, सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..4 घंटे ago

🩸 प्रफुल्ल देशमुख की पहल से दो मरीजों को मिला जीवनदान, दो रक्तवीरों ने किया आपातकालीन रक्तदान ..

खरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदान अभियान से जुड़े प्रफुल्ल देशमुख के सतत प्रयासों से शुक्रवार को दो जरूरतमंद मरीजों को...

खबर कोरबा5 घंटे ago

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’...

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

चौपाटी में स्थायी गुमटी पर बवाल: ठेला व्यवसायियों ने कलेक्टर, नपा अध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग ..

वर्षों से अस्थायी ठेलों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने कहा—नगर पालिका की उदासीनता से बिगड़ रही शहर की व्यवस्था,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अवैध प्रवासियों की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना : सक्ती पुलिस 24×7 टोल फ्री नंबर व कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय ..

सक्ती, जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

PHE के 1.60 करोड़ के तीन टेंडरों पर सवाल, मिलीभगत के आरोप; कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग ..

PHE टेंडर प्रक्रिया विवादों में, कम दर वाले ठेकेदार अपात्र, चयनित फर्म पर नियमों की अनदेखी के आरोप .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में पात्र व अपात्र परिवारों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित ..

सक्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित परिवारों का ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्रामसभा से अनुमोदन...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रकृति, आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम है दमउदहरा, बारिश में निखरती है सक्ती की पर्यटन धरोहर ..

दमउदहरा की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, जिला प्रशासन ने सुरक्षा नियमों के पालन की की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending