Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने आन बान शान के साथ फहराया तिरंगा, ली सलामी ..

Published

on

मुख्य अतिथि ज्योत्सना महंत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार की राशि देने की घोषणा की ..

सांसद ज्योत्सना महंत ने शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के 71 अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित ..

कोरबा, 15 अगस्त कोरबा जिले में आजादी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जिले के नागरिकों ने खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र श्रीमती ज्योत्सना महंत ने स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया और सशस्त्र बलों की टुकड़ियों की सलामी ली। श्रीमती महंत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए शुभकामना संदेश का वाचन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ देश की रक्षा के कार्य के दौरान शहीद हुए कर्मियों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट किया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती महंत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सुराजी गांव योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरा को सम्मानित किया गया।

मुख्य समारोह में नगर निगम कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, हरिश परसाई खाद्य आयोग के सदस्य, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय किरण सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक गण मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 14 अगस्त को रात्रि से ही सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की गई।

मुख्य समारोह के अवसर पर परेड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम तथा जिला महिला बल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों में न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल कोरबा ने प्रथम स्थान तथा डी.पी.एस. स्कूल बालको ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नॉन प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी (पुरुष) प्रथम, स्काउट गाइड सीनियर द्वितीय, एनसीसी (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

71 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के 71 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालो में पुलिस विभाग के 08, स्वास्थ्य विभाग के 05, राजस्व विभाग के 05 अधिकारी-कर्मचारी सहित सीएसईबी कोरबा (पश्चिम), महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, नगर निगम, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख, आदिवासी विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending