Connect with us

खबर सक्ती ...

गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न ..

Published

on

सक्ती, जिले के समन्वय संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा-2026 की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विषयों के मुख्य परीक्षक, उपमुख्य परीक्षक एवं मूल्यांकन स्टाफ सहित लगभग 70 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने मूल्यांकन कार्य के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए शिक्षकों से ईमानदारी, निष्ठा और गंभीरता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेखों को सावधानीपूर्वक संधारित करने तथा बोर्ड द्वारा निर्धारित समय तक केंद्र में उपस्थित रहकर मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन मुख्य परीक्षकों के अभिलेख त्रुटिरहित पाए जाएंगे, उन्हें शील्ड प्रदान करने की घोषणा भी की।

मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्रीमती सरोजनी लकड़ा ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार ही मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। केवल निर्धारित शैक्षणिक अर्हता एवं न्यूनतम तीन वर्ष का अध्यापन अनुभव रखने वाले शिक्षक ही मूल्यांकन कार्य में शामिल होंगे। केंद्र में मोबाइल फोन और हैंडबैग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य परीक्षकों से अपने अधीनस्थ परीक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने और निर्देशानुसार पुनर्मूल्यांकन कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

मास्टर ट्रेनर ओ.पी. कैवर्त ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच लाल स्याही से की जाएगी तथा प्राप्तांक निर्धारित प्रारूप के अनुसार बाएं और दाएं हासिए पर अंकित किए जाएंगे। उन्होंने मूल्यांकन के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों—जैसे उत्तर का आंशिक मूल्यांकन, अंक जोड़ने में गलती, पृष्ठवार योग में त्रुटि, खाली स्थान को क्रॉस न करना, अंकतालिका में ओवरराइटिंग की पुष्टि न करना आदि—से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 की परीक्षा में त्रुटिरहित अभिलेख संधारण करने वाली मुख्य परीक्षक श्रीमती सुशीला राठौर और श्रीमती सविता तिवारी को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी परीक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending