खबर जांजगीर-चांपा ..
नवागढ़ क्षेत्र का आदतन गुंडा अनाचार के मामले में गिरफ्तार ..

जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन अनाचार करने के मामले में पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना नवागढ़ ने यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की प्रक्रिया के तहत की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कोसले, निवासी केरा थाना नवागढ़ के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत धारा 64 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार किया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी।
प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी संतोष कोसले फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार पतासाजी और तलाश कर रही थी। इसी दौरान माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस ने आरोपी की विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login