Connect with us

खबर सक्ती ...

ज्वेलरी शॉप में डकैती की योजना बना रहे 06 आरोपीगण को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर ..

Published

on

सक्ती नगर निरीक्षक विवेक शर्मा की सतत् पेट्रोलिंग से बड़ी घटना होने से टली ..

सक्ती, जिला के सरहदी जिला रायगढ़ में हुई बैंक डकैती की घटना एवं अगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के सभी थानों मे गस्त पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखकर तत्परता से कार्यवाही करने तथा संदिग्धों की चेकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। जिस पर नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में सक्ती टाउन व देहात क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग की जा रही थी तथा बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में आज 23 सितंबर 2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदेली भांठा मैदान के पास बाहर से आये हुये 05-06 संदिग्ध लोग बैठे हुये है और सक्ती क्षेत्र में लूट, डकैती की योजना बना रहे है।

सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा नंदेली भांठा मैदान में घेराबंदी कर कुल 06 संदेहियों को पकड़ा गया जिनसे नाम व पता पूछने पर अपना-अपना नाम 01 परवेश साह पिता अकबर साह उम्र 19 वर्ष निवासी लुहसाना मार्ग शफीपुर पट्टी थाना बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 02 शाहनवाज अहमद पिता रियाज अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी अदमपुर थाना साहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 03. मोहसीन पिता बुद्धन उम्र 26 वर्ष निवासी बघरा, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 04. मो0 गुलफाम पिता सुलेमान उम्र 29 वर्ष निवासी आदमपुर थाना साहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 05. रासीद पिता नब्बू निवासी बनत संजयनगर थाना श्यामली जिला श्यामली (उत्तर प्रदेश) 06. आसिफ खान पिता मुस्तकिम खान उम्र 23 वर्ष साकिन बघरा थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाले बताये तथा 22 सितंबर 2023 को रात्रि में रायपुर बिलासपुर होते हुये ट्रेन के माध्यम से सक्ती पहुंचना बताये। पकड़े गये व्यक्ति में से एक परवेज के पास से एक नक्शा बरामद हुआ जिसके संबंध में जानकारी मिली कि ये लोग सक्ती हटरी में स्थित नत्थूलाल ज्वेलर्स के यहां डाका डालने की योजना बना रहे थे। इनका एक साथी राशीद खान ने दिन में मकान किराये पर लेना है ऐसा बताकर उक्त ज्वेलरी शॉप की रेंकी करके आया और उसी के बताये अनुसार नक्शा बनाकर ये लोग डकैती डालने की योजना को अंतिम रूप दे रहे थे।

इनके बैग एवं शरीर की जामा तलाशी लेने पर उनके पास एवं बैग से भारी मात्रा में औजार, धारदार चाकू पेचकस, आरीकटर जैसे औजार प्राप्त हुये जिनकी जप्ती की गई है। उपरोक्त व्यक्तियों को डकैती की योजना बनाने की प्रयोजन से एकत्र होने तथा गैंग बनाकर डकैती करने की तैयारी करते पाये जाने पर मौके पर भादवि की धारा 399, 402 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपीगण उत्तर प्रदेश अलग-अलग जिला- थाना क्षेत्रों आना पाया गया है जिनके पूर्व आपराधिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी हेतु उत्तर प्रदेश के संबंधित थानों से संपर्क किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सक्ती एम. आर. आहिरे के द्वारा स्वयं भी उत्तर प्रदेश के संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षको से इन आपराधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने संपर्क किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह स्वयं इनके आपराधिक बैग्राउण्ड की जांच सायबर सेल की मदद से कर रही है।

सक्ती पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं सतर्कता के कारण एक डकैती की घटना बड़ी घटना होने से टल गई और आपराधियों को घटना के पूर्व योजना बनाते समय ही धर दबोचा गया। उपरोक्त कार्यवाही से बाहरी अपराधियों के द्वारा सक्ती जिले में ऐसी आपराधिक घटनाएं करने से रोक लगने की पूर्ण संभावना है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सक्ती के सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे, सरजू सिदार, हरिशंकर जांगडे, आरक्षक गणेश राम साहू वेश कुमार जाटवर, प्रीतम सिदार, दीपक साहू, श्याम गबेल, कुवंर बजसेन, मनोज लहरे, सेतराम पटेल, रघुराज, महासिंह सिदार, जयनारायण कंवर, नामदेव लहरे, पवन साण्डे तथा अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending