Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा में अवैध शराब का धंधा बेखौफ जारी, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश बेअसर, डभरा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध शराब का कारोबार ,

पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं थम रहा अवैध शराब का धंधा, कारोबारियों के हौसले बुलंद ..

सक्ती, जिले के डभरा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती और निर्देश दिए जाने के बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की गतिविधियां जारी हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि कुछ शराब कारोबारियों की पहुंच और हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे प्रशासनिक कार्रवाई की परवाह किए बिना अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद डभरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं।

इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के पालन में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 12 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखे हुए है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डभरा में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को 13 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार मिरी (33 वर्ष) पिता अमृतलाल मिरी निवासी ग्राम गोबरा, थाना डभरा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे, कुंज बिहारी चंद्रा, धनेश्वर दिवाकर और महिला आरक्षक मल्टी बघेल की विशेष भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending