Connect with us

खबर सक्ती ...

अयोध्या करती है आव्हान, ठाठ से कर मंदिर निर्माण ..

Published

on

खत्म हुई प्रतीक्षा की पाॅंच सदी ,

रामलला के दर्शन हेतु भक्तगण लालायित ..

सक्ती, रविन्द्र जैन रचित कविता की उक्त पंक्तियों में किया गया यह आव्हान अब 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ सफलीभूत होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर लाखों राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। 22 जनवरी को अधिक भीड़ न हो इसलिए सिर्फ आमंत्रितों से ही अयोध्या पहुंचने का आग्रह किया गया है। सक्ती जिले के कारसेवकों का भी वहां जाने के लिए लालायित होना स्वाभाविक है। मिली जानकारी के अनुसार संघ द्वारा 4 फरवरी से कारसेवकों की टोली को बारी-बारी रेल मार्ग से अयोध्या ले जाने की योजना बनायी गयी है। जिससे उनकी चिर प्रतीक्षित अभिलाषा पूरी हो। सन् 1990 की कार सेवा में जाने वाले कारसेवक भाजपा के जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया से हुई चर्चा के अनुसार वे स्वयं, घनश्याम सिंघानिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक स्वयं सेवक चांपा से 23 अक्टूबर को रात्रि 2 बजे समस्तीपुर रेस्ट हाउस से लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के दूसरे ही दिन अयोध्या रवाना हो गए थे। रमेश सिंघानिया ने बताया कि सतना रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में एकत्रित कारसेवकों को राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख नेत्री उमा भारती ने संबोधित किया। इसके पश्चात सभी कार सेवक चित्रकूट पहुंचे। वहां से दो-तीन दिन बाद राजमाता सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंचने पर गिरफ्तार कर बसों में बिठाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर छोड़ दिया गया। वहां से पद यात्रा प्रारंभ की। पद यात्रा के दौरान शाम को भरतकूप रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां के स्टेशन मास्टर ने रात्रि भोजन की व्यवस्था की। सुबह इंजन में बैठाकर कर्वी स्टेशन भेजा। वहां से पैदल चलकर तुलसीदास के जन्म स्थान राजापुर पहुंचे, वहां अग्रवाल धर्मशाला में सुस्वादु भोजन की व्यवस्था थी। भोजनोपरांत रात्रि विश्राम कर पांच बजे भोर होते ही नाव से जमुना पार कर वे कर्फ्यू के साए में इलाहाबाद तक किसी तरह पहुंच पाए। उससे आगे जाना फिर संभव नहीं हो पाया। इलाहाबाद देवरहा बाबा के आश्रम में वे दो-तीन दिन रुके।उनके साथ देवप्रसाद तिवारी, महेश्वर दुबे, सुगन चंद कर्ष, सुभाष चंद्र तिवारी आदि अनेक कारसेवक थे। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में सक्ती-बाराद्वार से पहुंचे बहुत से कार सेवक जिनमें प्रमुख रूप से धनेश्वर राठौर, रामप्रसाद राठौर, होशराम राठौर, जगदीश सर्राफ, नारायण शर्मा, चितरंजय पटेल, लक्ष्मी सोनी, विजय चंद्रा, बाबूलाल सेन, मनमोहन जिंदल, गिरवर जिंदल, सुखीराम राठौर आदि शामिल थे। इनमें से कईयों को प्रयागराज में पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ीं। संघ के तात्कालिक पदाधिकारी बाराद्वार के कृष्ण कुमार तिवारी को इस दौरान जेल में रहना पड़ा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending