Connect with us

ख़बर रायपुर

देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ संरक्षित करना हैै आवश्यक : मंत्री राजवाड़े ..

Published

on

जल शक्ति से नारी शक्ति एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ ,

प्रदेश के सभी आंगनबाड़ियों में किया जाएगा तीन लाख पौधों का रोपण ..

रायपुर, देश के विकास और जीवन को खुशहाल बनाने जल, नारी और पेड़ का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। यह वक्तव्य महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज जल शक्ति से नारी शक्ति एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम चलाकर महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला बाल विकास विभाग द्वारा यह महावृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ियों में 12 जुलाई से तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।

आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायपुर के ग्राम टेमरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक सुश्री तूलिका प्रजापति, डीपीओ श्रीमती निशा मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 12 जुलाई 2024 से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया है। जल शक्ति से नारी शक्ति के तहत जल संरक्षण विषय पर जन जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को आमंत्रित करते हुए जल संरक्षण विषय अंतर्गत जल का महत्व, साफ और सुरक्षित जल का उपयोग, जल के संरक्षण के सही उपाय, जल संग्रहण की उपयोगी तकनीकों, जल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं स्वच्छता का महत्व, साफ-सुथरे शौचालय के उपयोग के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में पौधारोपण से जल संरक्षण के विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को जल शक्ति से नारी जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को पात्रता, अपात्रता तथा योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी जाएगी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा 5-5 फलदार पौधरोपण कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की कोशिश रहेगी की, महावृक्षारोपण अभियान के तहत आंगनबाड़ी के परिसरों और आस-पास 3 लाख पौधे छत्तीसगढ़ में लगाए जाए, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके और वातावरण भी साफ रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending