Connect with us

खबर कटघोरा ..

होली और रमजान के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम ..

Published

on

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की खास नज़र, शांति बनाए रखने की अपील ,

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के लिए प्रशासन ने की अपील ..

कटघोरा, जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर में कटघोरा पुलिस व प्रशासन द्वारा होली और रमजान त्योहार के सुरक्षा के मद्देनजर नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आगामी त्योहारों को देखते हुए भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही त्योहार के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस व प्रशासन की टीम ने शांति और भाईचारे से त्योहार मनाने की निर्देश दिए।

फ्लैग मार्च में चार पहिया वाहनों के साथ थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ साथ तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार धनेश्वर चंद्रा ने भाग लिया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षा का संदेश देना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना था, जिससे नागरिक निर्भीक होकर अपने त्योहारों को मना सकें।

इन मार्गों से होकर गुजरा फ्लैग मार्च –

पुलिस व प्रशासन का फ्लेग मार्च कटघोरा थाना से प्रारम्भ होते हुए नगर के शहीद वीर नारायण चौराहे होते हुए बिलासपुर मार्ग के जयस्तंभ चौक से लेकर न्यू बस स्टैंड होते हुए नगर में शांति व सौहाद्र पूर्ण त्योहार मनाने लोगों से अपील की।

त्योहारों पर रहेगी कड़ी निगरानी –

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि कटघोरा नगर में शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। होली, ईद और अन्य त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि आम नागरिक निश्चिंत होकर त्योहारों का आनंद ले सकें। कटघोरा वासियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और विश्वास जताया कि यह सुरक्षा उपाय आगामी त्योहारों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending