Connect with us

खबर रायगढ़

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिली अधिकारों की जानकारी ..

Published

on

रायगढ़, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ (छत्तीसगढ़) एवं तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ की ओर से एक महत्वपूर्ण विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रजक के आदेशानुसार आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ओंगना में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। शिविर में पैरा लीगल वालंटियर (PLV) श्रीमती सावित्री डनसेना (थाना कापू) एवं श्री सदानंद सिंह (थाना धरमजयगढ़) द्वारा बच्चों एवं उपस्थितजनों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, समानता एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह दिवस भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं के प्रति भेदभाव को समाप्त करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समान अवसर उपलब्ध कराना है।

शिविर में बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य की महत्ता तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने जैसे विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि बालिकाएं समाज का महत्वपूर्ण आधार हैं और उनके विकास से ही देश का समग्र विकास संभव है। उन्हें शिक्षा से जोड़ना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित वातावरण देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई, जिनमें निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, जागरूकता रैलियां एवं समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु जागरण अभियान शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके विचारों को मंच देने का प्रयास किया जाता है।

इसके साथ ही शिविर में बच्चों एवं शिक्षकों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें नालसा लीगल हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं। वक्ताओं ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या अन्याय की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपस्थित वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर से छात्राओं में जागरूकता एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ और बालिकाओं के अधिकारों को लेकर सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending