Connect with us

खबर रायगढ़

मामूली विवाद बना मौत की वजह: रिश्ते के बड़े पिताजी की पिटाई से मौत, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम डिडवानारा में मामूली विवाद पर एक सिरफिरे युवक द्वारा अपने ही रिश्ते के बड़े पिताजी की पिटाई किए जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र तिरीत तिग्गा (31 वर्ष), निवासी ग्राम डिडवानारा, चौकी रैरूमाखुर्द द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2025 को चौकी रैरूमाखुर्द में मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया गया। उसने बताया कि उसके पिता राजाराम तिग्गा (65 वर्ष) कम सुनने की समस्या से ग्रसित थे। दिनांक 30 नवंबर 2025 को वे अपने छोटे भाई लुकस तिग्गा के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस्ती में आरोपी मुकेन्दर तिग्गा के घर के बाहर थाली बजने से वह नाराज हो गया और बाहर आकर अपने रिश्ते के बड़े पिताजी राजाराम को पकड़कर रोड पर पटक दिया तथा लात-घूंसे से मारपीट कर बेहोश कर दिया।

घटना के बाद परिजनों द्वारा बीच-बचाव कर घायल वृद्ध को उपचार के लिए पत्थलगांव, रायगढ़, अंबिकापुर एवं पुनः पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उन्हें घर लाया गया, जहां दिनांक 29 दिसंबर 2025 की दोपहर उनकी मृत्यु हो गई।

घटना पर मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच में आरोपी मुकेन्दर तिग्गा पिता धनाराम तिग्गा (22 वर्ष), निवासी ग्राम डिडवानारा, चौकी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ द्वारा हत्या का अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 02 जनवरी 2026 को थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 1/2026 धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। प्रकरण की विवेचना एवं कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक 148 लक्ष्मी नारायण केंवट, प्रधान आरक्षक 300 राम रतनराम, आरक्षक 410 भेकलाल सिदार, आरक्षक 315 संतलाल पटेल एवं आरक्षक 05 टीकाराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending