Connect with us

ख़बर रायपुर

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल ..

Published

on

स्कूल बस और यात्री बस में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन ,

कमांड सेंटर तैयार: जीपीएस से आपराधिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश और बसों के रूट की मिलेगी पल-पल की जानकारी ,

आपातक़ालीन स्थिति में पैनिक बटन दबाने से मिलेगी पुलिस सहायता ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में महिलाओं एवं स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पैनिक बटन लगाने की तैयारी है। पैनिक बटन लगने से बस में किसी प्रकार की दुर्घटना, छेड़छाड़ होने पर पैनिक बटन दबाने से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी। इसके साथ ही बसों का लोकेशन, स्पीड आदि का भी पता चलता रहेगा। इससे चालकों की मनमानी पर रोक लगने के साथ हादसे की आशंका भी कम हो जाएगी। जीपीएस सिस्टम का कंट्रोल रूम डायल 112 के कार्यालय में बनाया गया है।

परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के शुरू होने से जनता को किसी तरह के खतरे तथा अनहोनी से निपटने में काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में प्रदेश में कुल 12 हजार बसें संचालित हो रही हैं, जो अलग-अलग रूट से प्रदेश के कोने-कोने तक जा रही हैं। इसी तरह राज्य में लगभग 6000 स्कूल बस भी संचालित है। बसों में पैनिक बटन और जीपीएस के लगने से बसों की पल-पल की जानकारी मिलेगी।

गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवीन व्यवस्था के तहत स्कूल बस के रूट में भी मैप रहेगा ताकि स्कूल बस यदि बच्चों को लेकर निर्धारित रूट के अलावा कहीं जाये तो ऑटोमैटिक अलर्ट आ जाये। इसके लिए कंट्रोल रूम में शिफ्ट के हिसाब से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो लगातार सभी बस को मॉनिटर करते रहेंगे और इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस विभाग को सूचित करेंगे।

बसों में लगेगा पैनिक बटन, दुर्घटना की तुरंत लगेगी जानकारी ..

क्या है पैनिक बटन –

पैनिक बटन लगने से दुर्घटना या कोई समस्या होने पर बस में सवार यात्री पैनिक बटन को दबाएंगे। बटन के दबते ही पुलिस कंट्रोल रूम व परिवहन कंट्रोल रूम को जानकारी मिलेगी और नजदीकी पुलिस थाने के कर्मचारी तुरंत बस तक पहुंचकर यात्रियों की मदद करेंगे।

दिल्ली में हुए निर्भया प्रकरण के बाद से ही केंद्र सरकार ने महिला सुरक्षा की दिशा में कदम उठाने के लिये निर्देश दिए थे ताकि इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो। इसी के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में निर्भया फण्ड के अंतर्गत सभी यात्री वाहनो को ट्रैक करने के लिए यात्री वाहनों में जीपीएस लगा कर व्हीकल ट्रैकिंग प्लेटफ़ार्म के माध्यम से ट्रैकिंग करने का निर्णय लिया गया। व्हीकल ट्रैकिंग सॉफ्टवेर को चिप्स के माध्यम से बनाया गया है और समस्त गाड़ी के लाइव ट्रैकिंग देखने और त्वरित कार्यवाही करने के लिए सिविल लाइंस रायपुर में स्थित डायल 112 भवन में ही कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है ।

जानिए क्या है जीपीएस –

ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस एक ऐसा उपकरण है, जिसे अगर गाड़ी में फिट कर दिया जाए तो एक निर्धारित सर्वर पर गाड़ी का लोकेशन पता लगाया जा सकता है। जीपीएस सिस्टम लगने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। बसों के सही रूट की जानकारी मिल सकेगी। महिला और बच्चों के सुरक्षा के लिए राज्य के सभी स्कूल बस और यात्री बस को पैनिक बटन सुसज्जित जीपीएस के माध्यम से मॉनिटर किया जायेगा। इसके लिए निर्भया कमांड सेंटर बन कर तैयार हो चुका है।

वर्जन –

प्रदेश में चलने वाली निजी बसों में जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे बस की पल-पल की जानकारी मिल सकेगी। दीपांशु काबरा आयुक्त परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी ..

21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन .. रायपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर ..

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवेश करेगा क्षेत्र , मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

295 करोड़ की विकास सौगात लेकर कल 14 जून को जांजगीर-चांपा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 341 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पोंड़ी (राछा) में होगा भव्य आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान नवागढ़...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

हाईवे पर उतरे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबा संचालकों, ट्रक चालकों और टोल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश ..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्था पर सख्त पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण, सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

बहू से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी ससुर को 7 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, थाना बाराद्वार...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत, नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी नई व्यवस्था ..

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, तय हुआ स्कूलों का दैनिक शेड्यूल, प्रार्थना सभा, भोजन मंत्र और राज्यगीत का होगा नियमित...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण ..

15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे विद्यालय, शाला त्यागी बच्चों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending