Connect with us

खबर सक्ती ...

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा ने गरीब व मध्यम वर्ग की रसोई पर डाला बोझ : गिरधर जायसवाल ..

Published

on

देश में एलपीजी की कमी नहीं फिर भी बढ़े दाम, सरकार जानबूझकर जनता पर डाल रही आर्थिक बोझ : जायसवाल ,

मजदूरी नहीं बढ़ी, किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई — महंगाई से त्रस्त जनता देगी भाजपा को जवाब : गिरधर जायसवाल ..

सक्ती, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा ने सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की रसोई पर डाका डालने का काम किया है।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है। जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, उसी विश्वास के साथ भाजपा सरकार विश्वासघात कर रही है। आज महंगाई चरम पर है और आम आदमी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले से मध्यम वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब खाना बनाना भी महंगा हो गया है। सरकार की इस नीति से गरीब और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन स्वयं कह रही है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करना यह दर्शाता है कि सरकार जानबूझकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

उन्होंने भाजपा पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जब गैस सिलेंडर की कीमत 350 से 400 रुपये हुआ करती थी, तब भाजपा के नेता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते थे और महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाते थे। लेकिन आज उनके शासन में गैस सिलेंडर के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं और महंगाई लगातार बढ़ रही है, फिर भी भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि आज स्थिति यह है कि गरीब मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ रही, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending