ख़बर रायपुर
माता कर्मा जयंती पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

भक्ति, त्याग और समर्पण की प्रतीक हैं माता कर्मा : डॉ. महंत ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की अद्भुत प्रतीक हैं। उनकी जीवन गाथा समाज को सदैव मानवता, परोपकार और ईश्वर भक्ति का संदेश देती रही है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने अपने संदेश में कहा कि परम आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणि माता कर्मा देवी की गौरव गाथा हजारों वर्षों से जन-जन के मानस में श्रद्धा और आस्था के साथ जीवित है। उनकी भक्ति, सरलता और समर्पण की भावना आज भी समाज को प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव, करुणा और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
डॉ. महंत ने कहा कि माता कर्मा का जीवन त्याग, समर्पण और समाज सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से माता कर्मा के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे, प्रेम व सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login