Connect with us

खबर सक्ती ...

उप जेल सक्ती में ब्रम्हाकुमार भागवत भाई प्रेरणास्पद व्याख्यान आयोजित ..

Published

on

कारागृह को संस्कार परिवर्तन का केंद्र बना लो-भगवान भाई ,

राजयोग मेडिटेशन से अपने भीतर के नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी को ग्रहण करते हुए जीवन को सुखी व समृद्धशाली बनाएं… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, 6 दिसम्बर आप कारागृह में नही, बल्कि सुधारगृह में है जहां आपको स्वयं में सुधार लाने हेतु रखा गया है इसलिए आप इस कारागृह को संस्कार परिवर्तन का केंद्र बना लें यह बात माउंट आबू से पधारे बी के भगवान भाई ने आज जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को बताते हुए कहा कि आप एक दुसरे से बदला लेने के बजाए स्वयं को बदलें क्योंकि बदला लेने से समस्या बढ़ जाती है। और उन्होंने बंदियों से कर्म गति और व्यवहार शुद्धि पर बोलते हुए आग्रह किया कि आप एकांत में ध्यान योग मेडिटेशन से महसूस करेंगे कि आप के भीतर सकारात्मक ऊर्जा आएगी और परमार्थ से जीवन में सुख को अहसास करेंगे।

इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आप राजयोग मेडिटेशन से जीवन में सकारात्मकता की ओर अभिमुख होंगे और अपने जिंदगी में सुख और समृद्धि को अग्रसर होंगे।

जेलर सतीश भार्गव बी के भगवान के संबोधन को जीवन में अनुकरणीय बताते हुए बंदियों से जीवन में उतारने का आग्रह किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सेंटर के तत्वाधान में आज जिला जेल सक्ती के साथ ही नगर के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम स्कूल कसेरपारा तथा सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में बी के भगवान भाई का प्रेरणास्पद उद्बोधन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें उन्होंने नैतिक शिक्षा विषय पर व्याख्यान देते हुए बच्चो को भौतिक शिक्षा के साथ अध्यात्मिक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि संस्कार के बिना जीवन पशु समान है इसलिए विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर ही समाज में सफल और सुखी जीवन को पा सकेंगे।

बी के रचना बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया तो कहीं शक्ति कुंज केंद्र की संचालिका तुलसी बहन ने शक्ति कुंज सेंटर सक्ती में जीवन के रहस्यों को जानने और सुखी जीवन के लिए मेडिटेशन हेतु केंद्र में पधारने का आग्रह किया।

आज के आयोजन में आत्मानंद विद्यालय की नेहा पटेल सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक रामावतार अग्रवाल, कसेरपारा स्कूल की प्राचार्य पीलीबाई गबेल ने भी विचार व्यक्त करते हुए भगवान भाई के विचारों को विद्यार्थियों के लिए सामयिक और आत्मसात करने योग्य बताया तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने बी के रचना बहन, मधु बहन, प्रेमशंकर भाई, राजेश भाई, राजा के साथ सबंधित विद्यालय परिवार के लोगों की महती भूमिका रही तथा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा, योम लहरे, उदय मधुकर आदि मीडिया के साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

गौर तलब है कि 800 अधिक कारागृह और हजारों विद्यालय में मोटिवेशनल कार्यक्रम कर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के कारण भगवान भाई का नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..27 मिनट ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली21 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending