Connect with us

खबर सक्ती ...

बासीन के सतनाम महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी ..

Published

on

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अगुवाई में सतनाम विचारधारा को जन-जन तक फैलाने लिया संकल्प ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर के गांव बासीन में 14 दिसंबर, गुरूवार को एकदिवसीय सतनाम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें मुख्य अतिथि शिक्षक व प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संयोजक श्याम लाल सितारे रहे। वहीं अन्य अतिथियों में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला के प्रवक्ता उदय मधुकर, सतनामी समाज सक्ती के जिला मीडिया प्रभारी योमप्रकाश लहरे, सामाजिक कार्यकर्ता टी. के मनहर जैजैपुर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम लाल सितारे ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि हमें बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम आंदोलन को जानने व समझने की आवश्यकता है। बाबा गुरू घासीदास ने अपने जीवन काल में जो त्याग व संघर्ष किया, समाज को जो शिक्षाएं दी वह मानव समाज के लिए कितनी उपयोगी व कारगर हैं इसे भी समझने की जरूरत है। बाबा गुरू घासीदास जी के विचार हमें समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कुरीतियां व सहित सामाजिक बुराईयों को त्याग वैज्ञानिक सोच की ओर जाने के लिए प्रेरित करते हैं।

जिला प्रवक्ता उदय मधुकर ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पावन भूमि गिरौदपुरी धाम में जन्में इस महान संत और उनकी क्रांतिकारी शिक्षाओं के‌ बारे में जानकारी बाबा साहब डा अम्बेडकर से ही मिली। इसलिए जय सतनाम के साथ जय भीम का उद्घोष जरूरी हो जाता है।‌ सतनामी समाज सक्ती जिले के मीडिया प्रभारी व अमृत संदेश सक्ती जिला संवाददाता योमप्रकाश लहरे ने कहा आज हमारा समाज बाबा गुरू घासीदास जी की शिक्षाओं से दूर होते चले जा रहा है। जो कि चिंता की बात है। नशापान व मांसाहार को समाज व्यापक रूप से अपनाते चले जा रहा है। जबकि आज बेहतर समाज निर्माण के लिए बाबा गुरू घासीदास जी के दिव्य सतनाम संदेश को दिल‌ से अपनाने की आवश्यकता है तभी समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व व शांति अमन चैन वाली समाज का निर्माण हो सकेगा जिसकी परिकल्पना बाबा गुरू घासीदास जी ने किया था। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के आयोजक‌ बासीन‌ गांव के युवा नेहरू अंचल‌ ने किया था। बात बासीन निवासी नेहरू अंचल की करें तो नेहरू बीते एक दशक से समाज में लोगों के बीच बाबा गुरू घासीदास जीके मनखे-मनखे एक के बरोबर पर आधारित सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यों में लगे हुए हैं। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरू घासीदास जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वहीं रात्रि में मशहूर पंथी गायिका प्रतिमा बारले व लोक कला मंच हमर गांव गवई के माटी के कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..20 घंटे ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..20 घंटे ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

20 जून को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, जिले में मनाया जाएगा “पीएम किसान उत्सव दिवस ..

सक्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद .. सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर भेजा जेल ..

प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर आरोपी फरार; बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, शादी का झांसा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ ..

26 घंटे की नाकाबंदी रंग लाई: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त, राजस्थान का...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत ..

VSK ऐप की विसंगतियों, टीईटी इंद्राज और सेवा पुस्तिका संधारण पर हुई चर्चा, DEO ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending