Connect with us

खबर सक्ती ...

शारदा पब्लिक स्कूल बस्ती बाराद्वार में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन ..

Published

on

वार्षिक उत्सव में अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, संस्कारवान शिक्षा पर दिया जोर ..

सक्ती, नगर पंचायत बाराद्वार के समीप ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार में स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में शाला वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हाईकोर्ट अधिवक्ता बिलासपुर चितरंजय सिंह पटेल, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ सक्ती के जिला अध्यक्ष दुलीचंद साहू, कोषाध्यक्ष सरोज दास महंत एवं ग्राम पंचायत बाराद्वार बस्ती के सरपंच डॉ. धीरेन्द्र खूंटे कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय के संचालक अजीत चौहान ने सभी अतिथियों का तिलक एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर अभिभावकगण भी उत्साहित नजर आए।

मुख्य अतिथि आयुष शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि दुलीचंद साहू ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित इस वार्षिक उत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मंच भय दूर होता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। वहीं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे वे संस्कारवान बनें और सदैव माता-पिता व गुरुजनों की सेवा का भाव अपने जीवन में अपनाएं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक अजीत चौहान ने अपने सहयोगी देवलाल चौहान, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं रजनी चौहान, सेवती चंद्रा, सपना साहू, सुमन तेंदुलकर, दिलेश्वरी पाटले, सोनिया पाटले, लता कर्ष, अनुराधा कुर्रे, सोनी तेंदुलकर तथा विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में उपस्थित पालक गणों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending