Connect with us

खबर सक्ती ...

महानदी किनारे अवैध महुआ शराब पर चंद्रपुर पुलिस की बड़ी दबिश: 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध चंद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर–डभरा सुमित गुप्ता द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीले मादक पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के परिपालन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चंद्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 23 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंद्रपुर बडापीपर महानदी के किनारे सागौन बाड़ी के नीचे एक व्यक्ति द्वारा कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां आरोपी कार्तिक सारथी पिता रंजीत सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला चंद्रपुर, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त बोरी में भरे भारी मात्रा में पास को मौके पर ही नष्ट किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 23 जनवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई के साथ प्रधान आरक्षक उमाशंकर सिदार, आरक्षक कृष्ण कुमार खूंटे, समीर कुर्रे एवं मधु सिदार का विशेष योगदान रहा।

थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending