Connect with us

खबर सक्ती ...

आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुक्ताराजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो महुआ लाहन व 67 लीटर अवैध शराब नष्ट ..

Published

on

शुष्क दिवस से पहले आबकारी विभाग की सख्ती, मुक्ता राजा में अवैध महुआ शराब निर्माण का भंडाफोड़ ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सक्ती के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त सक्ती अंतर्गत ग्राम मुक्ताराजा थाना बाराद्वार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी शुष्क दिवस 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मुक्ताराजा में छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मुक्ताराजा के तालाब में छुपाकर रखे गए 20 बोरियों में प्रत्येक 25 किलो, कुल 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया, जिससे अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जानी थी। मौके पर ही सैंपल लेकर उक्त लाहन को नष्ट किया गया। इसके साथ ही 6 प्लास्टिक बोतलों में भरा 12 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई।

इसी तरह शासकीय भूमि में छुपाकर रखी गई 10 बोरियों में प्रत्येक 20 किलो, कुल 200 किलो महुआ लाहन एवं 55 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत नष्ट किया गया। इस प्रकार कार्रवाई में कुल 700 किलो महुआ लाहन एवं 67 लीटर महुआ शराब जप्त कर नष्ट की गई।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, रघुनाथ पैकरा, कमलेश, परशराम कहरा एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending