खबर सक्ती ...
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अभिषेक शर्मा का डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल, क्या सक्ती की जीत भी वोट चोरी से हुई? ..

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, कहा– अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर वोट चोरी का आरोप, यह दोहरा मापदंड क्यों? ..
सक्ती, कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग और देश की चुनाव प्रक्रिया पर लगातार ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए जाने के बीच अब सक्ती की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल करते हुए पूछा है कि यदि देश में वोट चोरी हो रही है, तो क्या सक्ती विधानसभा से उनकी जीत भी वोट चोरी के जरिए हुई है?
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार चुनाव आयोग तथा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर चुनाव प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत केवल सक्ती के विधायक ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। ऐसे में उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि जब कांग्रेस देशभर में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, तो क्या वह अपनी जीत को भी इसी नजरिये से देखती है? उन्होंने सवाल उठाया कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए हैं। यदि चुनाव प्रक्रिया पर ही कांग्रेस को भरोसा नहीं है, तो क्या इन सभी विधायकों का जनादेश भी संदेह के दायरे में है?
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को अपने आरोपों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। यदि पार्टी को लगता है कि चुनाव में वोट चोरी हुई है, तो उसे अपनी जीत के संबंध में भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने डॉ. महंत से मांग की कि वे या तो सक्ती सहित प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की जीत को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट करें अथवा चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में जनता के सामने स्पष्टीकरण दें।
अभिषेक शर्मा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में एक ही चुनाव प्रक्रिया से मिली जीत को अपने पक्ष में जनता का आशीर्वाद और विरोधियों की जीत को वोट चोरी बताना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा देने के बाद रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की बात भी कही।
अंत में अभिषेक शर्मा ने दो टूक कहा कि लोकतंत्र में दोहरे मापदंड नहीं चल सकते। यदि कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने हैं, तो उसे अपने राजनीतिक जनादेश के संबंध में भी पारदर्शिता और जवाबदेही दिखानी चाहिए।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















