Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

Published

on

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ,

निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश ,

कलेक्टर ने नागरिकों से की सतर्कता बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील ..

सारंगढ़–बिलाईगढ़, मौसम विभाग द्वारा चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में वर्षा की संभावना जताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के मद्देनजर सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिले के सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने, मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनियों की निरंतर निगरानी करने तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर समय रहते आवश्यक कदम उठाने को कहा है। विशेष रूप से निचले इलाकों, जलभराव एवं बाढ़ की आशंका वाले स्थानों की पहचान कर वहां सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संभावित वर्षा के दौरान जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को अपने स्तर पर आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया है। कलेक्टर ने राज्य आपदा मोचन बल, नगर सेना एवं अन्य बचाव दलों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने, जल निकासी की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को समय रहते चेतावनी देने तथा विद्युत आपूर्ति एवं आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सतर्कता बरतने की अपील –

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा संभावित वर्षा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। विशेषकर नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और तेज बहाव वाले मार्गों को पार करने से बचें। आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों और विद्युत खंभों के नीचे खड़े न हों। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक विशेष सतर्कता बरतें तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों एवं खुले स्थानों में रखी कृषि उपज, धान और अन्य आवश्यक सामग्रियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें। नागरिक अनावश्यक जोखिम न उठाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार आम नागरिकों तक समय पर चेतावनी एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जाए। किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में विलंब न हो तथा सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending