Connect with us

खबर रायगढ़

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

Published

on

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट ..

रायगढ़, जिले में स्वाइन फ्लू की संभावित स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के लिए जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग 10-10 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इन बिस्तरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकेगी।

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संभावित मरीज मिलने की स्थिति में उपचार के लिए जिले में आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संदिग्ध मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखकर उपचार देने की व्यवस्था की गई है। मरीज की स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जांच के लिए वीटीएम और आरटीपीसीआर सुविधा –

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक तैयारियां की हैं। सैंपल संग्रहण के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) उपलब्ध है। साथ ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे संदिग्ध मामलों की समय पर जांच कर आवश्यक उपचार शुरू किया जा सके।

ओसेल्टामिविर सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध –

स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए ओसेल्टामिविर सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। संदिग्ध मरीज मिलने पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

सीएचसी-पीएचसी में भी रहेगी निगरानी –

जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भी सतर्क रखा गया है। सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी अथवा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। संदिग्ध पाए जाने पर आवश्यकतानुसार आगे की जांच और उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें –

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकने, हाथों को नियमित रूप से साबुन-पानी से साफ करने तथा बीमारी के लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन, जांच सुविधाएं, दवाएं और उपचार व्यवस्था तैयार रखी गई है।

Latest

खबर रायगढ़10 मिनट ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

खबर कोरबा24 घंटे ago

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन , अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending