Connect with us

खबर कोरबा

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

Published

on

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर ,

मोबाइल मेडिकल यूनिट से गांव-गांव बीपी, शुगर और टीबी की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश ..

कोरबा, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। उन्होंने वीबीजीरामजी के अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित कार्यों तथा सृजित मानव दिवस की जानकारी लेते हुए पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार मुक्तिधाम एवं शेड निर्माण, स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल, किचन शेड, स्टोर रूम तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने को कहा।

सांसद ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराने तथा पंचायत स्तर पर सर्वे कर पात्र वयोवृद्धों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिहान योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने, उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, कौशल उन्नयन कराने और स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया।

जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश –

सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति, पर्याप्त दवाइयों और उपकरणों की उपलब्धता तथा मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

दूरस्थ क्षेत्रों में पोस्टमार्टम केंद्र, मर्च्युरी और एंबुलेंस की सुविधा एवं पहुंच बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। सांसद ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांवों में बीपी, शुगर, टीबी सहित अन्य बीमारियों की जांच और स्क्रीनिंग प्राथमिकता से कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ दिलाने तथा पीडीएस दुकानों से समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा –

दिशा की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा, जिला व्यापार एवं उद्योग, ई-श्रम, नगर पालिक निगम, डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों, डिजिटल इंडिया तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन कर आमजनों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल ने शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आपसी समन्वय से योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया।

स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार : कलेक्टर –

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन का आश्वासन देते हुए जिले में शासन की योजनाओं तथा डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जर्जर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। स्कूलों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, बालिका शौचालय, पेयजल के लिए पानी टंकी सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से गांवों में शिविर लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए बीपी एवं शुगर के मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों को टीबी स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आवासीय स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित की जा रही है, जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दिनों में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक स्टेडियम निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, विभिन्न जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest

खबर कोरबा33 सेकंड ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा25 मिनट ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending