Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

Published

on

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा,

लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल सुधार के निर्देश ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और संधारण को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा समय-सीमा की बैठक में जिले की सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य प्राथमिकता से शुरू करने के दिए गए निर्देशों के पालन में सरसीवा–हसौद मार्ग पर सड़क सुधार का काम तेज कर दिया गया है। इस मार्ग के गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों में डामरीकरण कराया जा रहा है।

समय-सीमा की बैठक के निर्देशों पर अमल –

लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न मार्गों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ऐसे मार्गों पर आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया था। सड़कों की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों को बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए थे।

सरसीवा–हसौद मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत और डामरीकरण –

कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा सरसीवा–हसौद मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। सड़क के गड्ढों को भरने के साथ आवश्यक स्थानों पर डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि सड़क की सतह को बेहतर बनाया जा सके और वाहनों की आवाजाही सुगम हो।

ग्रामीणों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत –

सरसीवा–हसौद मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क की मरम्मत पूरी होने से आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही वाहन चालकों को गड्ढों के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी सहूलियत मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा बरसात के बाद सड़कों की स्थिति सुधारने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरम्मत एवं संधारण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों से क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने की दिशा में पहल की गई है।

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending