Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

Published

on

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, ग्राम सुखापाली, तहसील सरिया में लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में रही करीब 25 एकड़ शासकीय भूमि आज महिला स्व सहायता समूह की आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही है।

राजस्व विभाग की पहल से अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस भूमि को योजनाओं के अभिसरण और महिलाओं की मेहनत से एक मॉडल फार्म के रूप में विकसित किया गया है। हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिला सदस्य अब इसी भूमि पर खेती और बागवानी के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

ग्राम सुखापाली में करीब 25 एकड़ शासकीय भूमि लंबे समय से अतिक्रमित थी। तहसील सरिया के राजस्व अमले ने ग्राम पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया और पुनः शासन के आधिपत्य में लिया। इसके बाद इस भूमि का उपयोग महिला समूह की आजीविका संवर्धन के लिए किया गया।

अलग-अलग योजनाओं को आपस में जोड़कर भूमि को खेती और बागवानी के लिए तैयार किया गया, जिससे एक ऐसी व्यवस्था विकसित हुई जिसमें शासकीय भूमि की पुनर्प्राप्ति के साथ महिला समूह के लिए स्थायी आय के अवसर भी तैयार हुए।
वीबीग्रामजी के अंतर्गत भूमि समतलीकरण और शेड निर्माण कराया गया, वहीं डीएमएफ मद से फेंसिंग, चैन-लिंकिंग और आधुनिक ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सीएलएफ के माध्यम से 10 लाख रूपए की ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस राशि से वीएनआर और पिंक ताइवान किस्म के करीब 7 हजार 300 अमरूद पौधों का रोपण किया गया। अमरूद की बागवानी तैयार होने के साथ आने वाले समय में समूह की महिलाओं के लिए आय का एक स्थायी स्रोत विकसित होने लगा है।

अमरूद के पौधों से फल प्राप्त होने तक महिलाओं की आय प्रभावित न हो, इसके लिए समूह ने अंतर-फसली खेती को अपनाया। करीब 25 एकड़ भूमि में खीरा, लौकी और मखना जैसी फसलों का उत्पादन शुरू किया गया। स्थानीय बाजार में इन फसलों की बिक्री से महिलाओं को नियमित और तत्काल आय प्राप्त होने लगी।

इस तरह एक ही भूमि पर दीर्घकालिक बागवानी के साथ अल्पकालिक फसलों का उत्पादन कर आय के निरंतर स्रोत की व्यवस्था की गई है। हरियाली स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए यह बदलाव केवल खेती शुरू करने तक सीमित नहीं है। जिस शासकीय भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण था, वही भूमि आज उनके श्रम, योजनाओं के अभिसरण और सामूहिक प्रयास से आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन गई है।

राजस्व विभाग की अतिक्रमण हटाने की पहल ने शासकीय भूमि को पुनः शासन के आधिपत्य में लाने के साथ उसे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जोड़ने का रास्ता तैयार किया। योजनागत सहायता, आधुनिक सिंचाई, बागवानी और अंतर-फसली खेती के माध्यम से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं और ‘लखपति दीदी’ बनने के अपने लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

Latest

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending