खबर बिलासपुर
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान ..
बिलासपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने सोमवार को बिलासपुर कलेक्टोरेट में नगर निगम की विभिन्न योजनाओं, विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अरपा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी में मिलने वाले 70 छोटे-बड़े नालों के पानी के उपचार की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए विस्तृत डीपीआर तैयार कर प्रत्येक नाले की स्थिति, पानी की मात्रा, तकनीकी व्यवहार्यता और भविष्य की जरूरतों का अध्ययन करने को कहा।
बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और सूडा के सीईओ सुमित अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रमुख सचिव बोरा ने अरपा नदी में नालों के माध्यम से पहुंच रहे दूषित पानी को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुल 70 छोटे-बड़े नाले अरपा नदी में मिलते हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि दूषित पानी को सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए प्रभावी और दीर्घकालीन समाधान जरूरी है। नालों के पानी का समुचित उपचार करने के बाद ही उसे नदी में प्रवाहित करने की व्यवस्था विकसित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक नाले का अलग-अलग आकलन करते हुए पानी के उपचार की आवश्यकता, तकनीकी विकल्प और आवश्यक अधोसंरचना को शामिल कर समग्र कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि योजना तैयार करते समय वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों और दीर्घकालीन प्रभावों का भी ध्यान रखा जाए। जल स्रोतों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय पानी का है, इसलिए सतही जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में हो लगातार सुधार –

प्रमुख सचिव ने शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर लगातार दिखाई देना चाहिए। नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ऐसी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे शहर की साफ-सफाई का स्तर लगातार बेहतर हो। यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। नगरीय सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को दीर्घकाल तक उपयोगी बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी काम करने को कहा।
नालंदा परिसर का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश –
प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन एजुकेशन हब नालंदा परिसर की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 500 लोगों की बैठक क्षमता वाले नालंदा परिसर को आधुनिक शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रथम तल का स्लैब पूरा हो चुका है, जबकि द्वितीय तल के स्लैब का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। प्रमुख सचिव ने निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
542 अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा –
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर में अधोसंरचना मद के अंतर्गत कुल 542 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें 334 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 182 कार्य प्रगतिरत हैं और 26 कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं। प्रमुख सचिव ने प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने तथा अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण –
समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के साथ तारबाहर स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने आईटीएमएस की कार्यप्रणाली और संचालन की जानकारी ली।
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को शहर की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपयोगी बताते हुए उन्होंने इसे और प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























