Connect with us

खबर सूरजपुर ..

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

Published

on

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा ,

बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी, समय पर उठाव और परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश ..

सूरजपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी होनी चाहिए। वास्तविक किसानों को शासन की व्यवस्था का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा बिचौलियों की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में कलेक्टर रेना जमील ने धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों, उपार्जन समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों को खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर सहित खाद्य विभाग, जिला विपणन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

60 केंद्रों में होगी खरीदी, छह नए केंद्र शामिल –

जिले में इस वर्ष कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जाएगी। इनमें तिवारागुड़ी, रामतीर्थ, बड़सरा, बुंदिया, जजावल और दुलदुली के छह नवीन उपार्जन केंद्र शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक संसाधन और किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर सूचना पटल के माध्यम से जरूरी जानकारियां प्रदर्शित की जाएं तथा शासन के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

टोकन से तौल तक किसानों को न हो परेशानी –

कलेक्टर रेना जमील ने किसान पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपार्जन केंद्रों में मॉइस्चर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और बायोमेट्रिक मशीन सहित सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि टोकन जारी करने से लेकर धान की तौल तक किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों की मैपिंग से जुड़ी समस्याओं का निराकरण खरीदी प्रारंभ होने से पहले किया जाए। विकासखंड स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी निर्धारित समय में पूरा किया जाए, ताकि खरीदी के दौरान किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।

धान का उठाव और परिवहन समय पर करने के निर्देश –

कलेक्टर ने उपार्जित धान के समय पर उठाव और संग्रहण केंद्रों तक परिवहन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान का अनावश्यक भंडारण नहीं होना चाहिए। इसके लिए परिवहन और संग्रहण की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदी कार्य प्रभावित न हो। मौसम में बदलाव की स्थिति को देखते हुए धान को बारिश एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षित रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

बिचौलियों पर निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता –

धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर ने सीमावर्ती चेक पोस्ट और संवेदनशील उपार्जन केंद्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को दलालों एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछले वर्ष के धान उठाव और कस्टम मिलिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

पंचायतों में चस्पा होगी किसानों की ऋण सूची –

बैठक में कलेक्टर रेना जमील ने किसानों की ऋण सूची पंचायत स्तर पर चस्पा करने और मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर संबंधित किसान तहसील अथवा अनुविभाग स्तर पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखते हुए वास्तविक किसानों को उनका हक दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending