Connect with us

खबर कोरबा

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

Published

on

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही नई पहचान ,

बेटियों के सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बने गुलाबी रंग से सजे शौचालय, बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक दिया स्वच्छता का संदेश ..

कोरबा, शारदीय नवरात्र में जहां एक ओर पूरे प्रदेश में मातृशक्ति की आराधना की जा रही है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वच्छता के संकल्प को धरातल पर साकार कर रही है। नवरात्र के प्रथम दिन कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए निर्मित शौचालय बेटियों के सम्मान की एक सुंदर तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत दादरकला में बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विद्यालयों में बालिकाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कोरबा जिले में पूर्ण हुए ये निर्माण कार्य इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।

🌺 ‘मेरी बेटी–मेरा स्वाभिमान’ के संदेश से सजे बालिका शौचालय –

ग्राम पंचायत नोनबिर्री एवं दादरकला में निर्मित बालिका शौचालय को आकर्षक गुलाबी रंग और सुंदर चित्रकारी से सजाया गया है। भवन की दीवार पर बड़े अक्षरों में ‘मेरी बेटी–मेरा स्वाभिमान’ का संदेश अंकित है। इसके साथ ही ‘स्वच्छ रहें, सुरक्षित रहें’ का संदेश भी दिया गया है। शौचालय के सामने खड़ी स्कूली बालिकाओं ने वीबी-जी रामजी के अक्षरों और स्वच्छता के प्रतीकों के माध्यम से योजना के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। बालिकाओं की यह सहभागिता दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और बेटियों के आत्मसम्मान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है।

🌺 नवरात्र में मातृशक्ति के सम्मान का साकार रूप –

नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान और आराधना का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण पूर्ण होना विशेष महत्व रखता है। विद्यालयों में अलग बालिका शौचालय की उपलब्धता छात्राओं की निजता, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विशेष रूप से किशोरावस्था में बालिकाओं के लिए ऐसी सुविधाएं उनकी गरिमा और आत्मविश्वास को बनाए रखने में सहायक होती हैं। इससे विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

🌺 प्रदेश में 6,671 बालिका शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य –

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 6 अगस्त 2026 को वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया था। यह विशेष अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में लगभग 286.85 करोड़ रुपए की लागत से 6,671 बालिका शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को ऐसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी असुविधा के शिक्षा प्राप्त कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending