Connect with us

खबर अकलतरा ..

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

Published

on

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम ..

अकलतरा, समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वेल विशर फाउंडेशन द्वारा जी.डी. दीवान हायर सेकेंडरी स्कूल, कटनई में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।

अभियान में अतिथि के रूप में थाना प्रभारी जय कुमार साहू, गायत्री परिवार के जिला प्रभारी महेश्वर कश्यप तथा मानव सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहित पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली के माध्यम से गांव में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस दौरान ‘हम सबने यह ठाना है, नशे को दूर भगाना है’ और ‘नशा नाश है, जीवन का विनाश है’ जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

रैली के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया। वहीं, गायत्री परिवार के जिला प्रभारी महेश्वर कश्यप ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई।

शिक्षा, योग और जागरूकता पर दिया जोर –

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने संस्था के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। संस्था के सदस्य दीपक साहू ने ध्यान एवं योग को जीवन में अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि सकारात्मक दिनचर्या और जागरूकता के माध्यम से नशे से दूरी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सजग रहने और लोगों को जागरूक करने की अपील की।

मानव सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहित पटेल एवं समाजसेवी मोहन कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने नशे की समस्या से निपटने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य आर.के. मार्बल ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता जी.पी. पाटले, अनिल इंग्ले, पुष्पा उइके, उमाशंकर मरकाम, पदमा पटेल, पार्वती साहू, एस. सुमनलता धीरही, व्यायाम शिक्षिका स्वर्णा तिवारी, लिपिक सत्यवती मीरी, भृत्य कमलेंद्र मरावी, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक चन्द्रिका कश्यप, महेंद्र कश्यप, नरेश राम, उमेश साहू एवं आकाश कंवर सहित वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। जनजागरूकता, सामूहिक प्रयास और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर ही स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

राम अवतार ट्रेडर्स का मेगा लकी ड्रॉ आज 29 नवंबर को, चिराग अग्रवाल (लल्ली) ने ग्राहकों को दिया आमंत्रण ..

दुबई ट्रिप योजना के विजेताओं के चयन को लेकर उत्साह, स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान में आज शाम 6 बजे होगा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending