Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

Published

on

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी ,

जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय .

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले में लगातार हो रही बारिश और महानदी के बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी-नालों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अमले द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने एसडीएम, तहसीलदार सहित मैदानी अमले को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले 26 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे की स्थिति के अनुसार कलमा बैराज में महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का पूर्ण जलभराव स्तर (FRL) 197.00 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 198.50 मीटर निर्धारित है। जल निकासी के लिए बैराज के सभी 66 गेट पूर्ण रूप से खुले हैं। बैराज में जल की आवक एवं बहाव 5,807.935 घनमीटर प्रति सेकंड, यानी लगभग 2,05,078 क्यूसेक दर्ज किया गया है। वर्तमान जलस्तर खतरे के स्तर से 2.20 मीटर नीचे तथा FRL से 0.70 मीटर नीचे है।

इससे पहले शाम 4 बजे कलमा बैराज में जलस्तर 195.85 मीटर तथा करीब 1,75,159.59 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया था। वहीं हीराकुंड जलाशय के 16 गेट खुले हैं और वहां से करीब 3,00,432 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

22 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी, ग्रामीणों को किया सतर्क –

सरिया क्षेत्र के चिन्हांकित 22 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामवार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। वहीं बिलाईगढ़-भटगांव क्षेत्र में महानदी किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

तिमरलगा-बरमकेला मार्ग पर आवागमन सामान्य –

तिमरलगा-बरमकेला मार्ग पर लात नाला पुल से फिलहाल आवागमन बाधित नहीं हुआ है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर कोटवारों के माध्यम से ग्रामीणों को नदी-नालों के किनारे नहीं जाने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाइश दी जा रही है।

जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय –

जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं नगर पंचायत स्तर पर बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय कर दी गई है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी रखी गई है।

जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में नागरिकों को तत्काल सूचना देने और सहायता प्राप्त करने के लिए जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 07788-299016 जारी किया है। पुलिस एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश –

इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के कलेक्टरों को बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने तथा राहत-बचाव कार्यों में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक अमले को सक्रिय रखने पर जोर दिया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से जलभराव एवं नदी किनारे वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 मिनट ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending