Connect with us

खबर अकलतरा ..

वीर जवानों के नाम छात्राओं ने सौंपी राखियां, वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया अभियान ..

Published

on

‘एक राखी वीर जवानों के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति की झलकी भावना ..

अकलतरा, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नरियरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजयनगर में सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में “एक राखी वीर जवानों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह को सौंपी।

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यह अभियान चलाया जाता है। इसके तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा तैयार रक्षासूत्र एकत्र किए जाते हैं और रक्षाबंधन से पूर्व संस्था के सदस्यों द्वारा किसी सैनिक कैंप में पहुंचाकर देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों की कलाइयों पर बांधे जाते हैं।

इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संजयनगर नरियरा की छात्राओं ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद अपनी बनाई हुई राखियां संस्था को भेंट कीं। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत करीब 80 छात्र-छात्राओं के साथ प्रधान पाठक आदित्य नारायण पांडे, शिक्षिकाएं श्रीमती पल्लवी बिस्वास, श्रीमती इंदु जायसवाल एवं श्रीमती माधुरी साहू, अंशकालीन सफाई कर्मचारी दिनेश निर्मलकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पालकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भाईचारे की भावना व्यक्त की। संस्था ने इस पहल को देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला प्रेरणादायी अभियान बताया।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending