खबर सक्ती ...
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के तत्वावधान में शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय, सक्ती में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर निबंध, भाषण एवं प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और विचार अभिव्यक्ति का परिचय दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के महत्व तथा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सजग रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित होती है।

इसी क्रम में विनोद बंसल ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के संबंध में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. श्याम चंदा ने भाषण प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी –

आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों में निबंध प्रतियोगिता में प्रिया मैत्री ने प्रथम, संध्या चौहान ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में निधि राठौर प्रथम, प्रिया मैत्री द्वितीय एवं भावना तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता में प्रीति राठौर ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा चंदा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
नगद पुरस्कार और कलम भेंटकर किया प्रतिभाओं का सम्मान –

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार एवं कलम भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले, प्रोफेसर सोमेश घितोड़े, श्रीमती हेमपुष्पा चंद्रा, श्रीमती ऋतु पटेल, डी.पी. टंडन, ज्योति कुशवाह, अजय देवांगन, महेंद्र यादव, सविता चंद्रा, सीमा साहू सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सोमेश घितोड़े ने किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















