खबर सक्ती ...
आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण ,
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोडले के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित हुई स्वच्छता संबंधी गतिविधियां ..
सक्ती, स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल के निर्माण तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत 30 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोडले, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत जिले के समस्त परियोजना कार्यालयों, विभागीय संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थीकरण की विशेष पहल की गई।
अभियान के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर सक्ती, महिला सशक्तिकरण केंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसरों तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने में सहभागिता निभाई।
साफ-सफाई के साथ ही शासकीय कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से संधारित किया गया। लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण भी किया गया, ताकि कार्यालयों में अनावश्यक अव्यवस्था दूर हो और कार्यस्थलों को अधिक सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोडले के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन की साफ-सफाई तक सीमित न रहकर स्वच्छता को विभागीय कार्यसंस्कृति और दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक स्वच्छता, सुव्यवस्था और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















