Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ सक्ती का चार दिवसीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड और निपुण रोवर रेंजर जांच शिविर हुआ सम्पन्न ..

Published

on

बच्चो के लिए स्वल्पाहार तथा प्रशिक्षण प्रदान करने वाले लीडर्स के लिए स्मृति भेंट की व्यवस्था भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल ने की ..

सक्ती, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला सक्ती के चार दिवसीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड और निपुण रोवर रेंजर जांच शिविर 10 से 13 सितंबर 23 तक का आज चतुर्थ दिवस समापन हुआ जिसमे सभी चार विकासखंडों से 253 स्काउट गाइड, 13 सर्विस रोवर रेंजर, 26 प्रशिक्षण कर्ता यूनिट लीडर्स, 12 सहयोगी स्थानीय कार्यकर्ता ने भाग लिया ।
उक्त शिविर का आयोजन शासकीय शा आदिवासी आश्रम शाला आमापाली सक्ती में विगत चार दिनों से हो रहा था। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पांडे, जिला मुख्य आयुक्त तनवीर कुरैशी एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे के मार्ग दर्शन में उक्त शिविर में स्काउट गाइड बच्चो ने तृतीय सोपान/निपूर्ण रोवर रेंजर के पाठ्यक्रम को पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। अब 9 माह के अंतराल के पश्चात वे राज्यपाल अवार्ड टेस्टिंग के लिए पात्रता प्राप्त कर लेंगे जिनसे बोर्ड की परीक्षाओं में बोनस 10 अंक के रूप में प्राप्त कर लाभान्वित होंगे।

शिविर के प्रथम दिवस पूर्व सैनिक संगठन के भारत के रक्षा सेना से सेवानिवृत्त थल, जल एवं वायु सेना के पदाधिकारी सूबेदार मेजर एस एन प्रधान, सार्जेंट पुरुषोत्तम कुमार गवेल, नायक रवि गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया एवं रक्षा सेवा की जरूरतें एवं रोमांचकारी अनुशासित जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को प्रेरित किया। द्वितीय दिवस के सत्र में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बच्चो से शिविर के शिक्षण सत्र के साथ, शिविर व्यवस्था एवं अन्य समस्यों वा मांगो पर जानकारी प्राप्त की एवम त्वरित कार्यवाही करवाते हुए समस्याओं को दूर किया। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के द्वारा बच्चो के लिए स्वल्पाहार तथा प्रशिक्षण प्रदान करने वाले लीडर्स के लिए स्मृति भेट की भी व्यवस्था की गई। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला मुख्य आयुक्त कृष्ण कन्हैया गोयल ने बच्चो में सेवा और अनुशासन को जरूरी बताते हुए कहा की जिले में समस्त विद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्काउटिंग गतिविधियों को संचालित किया जाना चाहिए। तृतीय दिवस का प्रारंभ प्रातः 8 बजे प्रकृति अध्ययन हाईक से हुआ जिसमे शिवरार्थियो ने 6 किलोमीटर की पैदल हाईक से आमापाली, जुड़गा ग्राम में मतदाता जागरूकता स्वीप एवं मिशन इंद्रधनुष संपूर्ण टीकाकरण को ग्रामवासियों को जागरूक करने नारे के साथ प्रस्थान किया। संध्या के समय महा शिविर ज्वाल कार्यक्रम में बच्चो के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल, सत्येंद्र पांडे, तनवीर कुरैशी विशिष्ट अतिथि उपजेल सक्ती के जेलर सतीश चंद्र भार्गव, सरपंच आमापाली श्रीमती पिंकी जगत, लक्ष्मीनारायण, जी एस सिदार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


चतुर्थ दिवस समापन पर सर्व धर्म प्रार्थना एवं ओपन सेशन तथा शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया ..


पूरे शिविर के शिक्षण सत्र में शिविरार्थियों को ध्वज शिष्टाचार, पायनरिंग प्रोजेक्ट, गेजेट्स बनाने, फस्ट ऐड, दिशाज्ञान, संकेतवार्ता, सीटी के संकेत नॉटिंग लेशिंग, संगठन ज्ञान, बीपी का परिचय, स्काउटिंग इतिहास, बीपी सिक्स, मार्चपास्ट तथा प्रगति चरण, यूनिफार्म आदि अनेक जानकारी प्रदान की गई ।
उक्त शिविर का संचालक विभूति भूषण गुप्ता, जिला सचिव कमला दपी गवेल, सह सचिव खगेश भारद्वाज, जिला संगठन आयुक्त स्काउट छबि लाल राठौर, जिला संगठन आयुक्त गाइड रंजीता राज, सहायक जिला संगठन आयुक्त श्रीमती जयंती खमारी, अंजेष कौशिक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामनारायण सायतोड़ा, गीता सायतोड़ा तथा लीडर्स चंद्रकात राठिया, चंद्रिका सिदार, मीरा देवांगन, धनकुंवर साहू, वैष्णवी साहू , सुरेंद्र सिदार , फलादियुस मिंज, अशोक चंद्रा, राठिया, श्याम मनोहर द्विवेदी, अनीता खाखा, लक्ष्मी देवी सिदार, सुनीता चौहान, लक्ष्मी महंत, दुर्गेश्वरी सिदार, भास्करन नायर, विमल शर्मा, परसराम सिदार, देव नारायण सिदार एवं अन्य स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending