Connect with us

खबर रायगढ़

बेटियों को जितना पढ़ाएंगे, देश उतना विकसित होगा – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर बाईक पर निकली जागरूकता रैली ,

.
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसएसपी सदानंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ..

.
रायगढ़, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता बाईक रैली को शहर के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसएसपी सदानंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाईक रैली निकाली जा रही हैं, जिसमें महिला बाल विकास के साथ सामाजिक संस्था भी शामिल हैं। महिला बाल विकास द्वारा एक अभिनव पहल किया गया था जिसके तहत जिले में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ताकि लोग हस्ताक्षर कर जागरूक हो सके कि बेटियों को बचाना एवं पढ़ाना हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अपने आसपास, परिवार, समूह में जागरूकता फैलाते हैं कि बेटियों का अमूल्यमय स्थान हमारे समाज और देश में हैं, उसे बरकरार रखते हुए लोग बेटा-बेटी में अंतर न करें और भु्रण हत्या जैसा कुकृत्य पर सामाजिक रूप से अंकुश लगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां हमारे समाज में विशेष स्थान रखती है। हम बेटियों को जितना पढ़ायेंगे देश उतना विकसित होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों के जन्म, शिक्षा, शादी के फैसले को सोच समझकर करें, ताकि बेटियां देश की प्रगति में भागीदार बन सकें।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अगुवाई में शहर के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से प्रारंभ होकर कमला नेहरू गार्डन में समाप्त हुई। कमला नेहरू गार्डन में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने सभी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ दिलाई कि बच्चियों को जन्म एवं स्वतंत्रता का अधिकार देंगे। बच्चियों के जन्म पर खुशी एवं उत्सव मनाएंगे। लड़के-लड़कियों के बीच समानता बढ़ाने के साथ बेटियों के प्रति पराया धन की मानसिकता का विरोध करने। बाल-विवाह, दहेज प्रथा का विरोध करेंगे, बालिकाओं का स्कूल में दाखिला और उसकी पढ़ाई बरकरार रखेंगे। लिंग चयन की सूचना देंगे, महिलाओं की संपति में अधिकार का समर्थन करेंगे। अपने आस-पास के वातावरण को महिलाओं के लिए सुरक्षित और हिंसा मुक्त रखने तथा बेटियों के प्रति चली आ रही रूढ़ीवादी सोच को बदलने लोगों ने शपथ ली।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप, जिला महिला बाल विकास अधिकारी अतुल दांडेकर, सीडीपीओ नितेन रंजन बेहरा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending