Connect with us

खबर सक्ती ...

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

Published

on

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा आज गिरिराज रेन बसेरा, स्टेशन रोड सक्ती में “उद्योग–बैंकर्स मीट” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में विभिन्न बैंक शाखाओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्योगों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) द्वारा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यम स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण प्रकरणों के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंकिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रतिभागियों को बैंकिंग नियमों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) जिला पंचायत सक्ती, बीपीएम (एनआरएलएम) जनपद पंचायत सक्ती, अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, भारतीय स्टेट बैंक जिला सक्ती, पंजाब नेशनल बैंक सक्ती, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बाराद्वार के शाखा प्रबंधक तथा पीएमएफएमई योजना के जिला रिसोर्स पर्सन सहित संबंधित अधिकारी एवं जिले के विभिन्न उद्योगपति एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending