Connect with us

खबर सक्ती ...

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

Published

on

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार ..

सक्ती, महिला सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इस योजना के तहत विवाहित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।

इसी योजना से सक्ती विकासखंड के ग्राम टेमर निवासी श्रीमती बूंद कुंवर कुम्हार भी लाभान्वित हो रही हैं। बुढ़ापे के इस दौर में महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारे के रूप में सामने आई है। बूंद कुंवर कुम्हार गांव में सड़क किनारे मिट्टी के दिए, बर्तन तथा अन्य आकर्षक मिट्टी की वस्तुएं बनाकर बेचती हैं और इसी से अपना जीवन यापन करती हैं।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

श्रीमती बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना बुढ़ापे में उनके लिए आर्थिक सहारा बनकर आई है, जिससे अब जीवन यापन पहले की तुलना में आसान हो गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending