Connect with us

खबर सक्ती ...

ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल सकरेली (ब) में वार्षिकोत्सव आयोजित ..

Published

on

संस्कारित शिक्षा से ही परिवार, समाज व राष्ट्र सुखी व समृद्धशाली होगा… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) ,

.
विद्यालय परिवार और अभिभावकों के परस्पर सामंजस्य से ही विद्यालय विकास के पथ पर अग्रसर है… दुलीचंद साहू, संचालक ज्ञानकुंज ..

.
सक्ती, जिला कलेक्ट्रेट से महज़ दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली बाराद्वार में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवम् छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व राज्यगीत अरपा पैरी के धार एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य एवं विशिष्ट अभ्यागतों में छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा संस्कारित शिक्षा से ही परिवार, समाज व राष्ट्र सुखी एवं समृद्धशाली होगा।

जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने कहा की विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, बच्चों में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के साथ उनकी सामाजिक समझ को बेहतर बनाने का माध्यम है।

वहीं सुरेश जायसवाल, सदस्य जिला किशोर बोर्ड ने बाल अपराध को कम करने हेतु प्रकाश डालते हुए पालकों एवं विद्यार्थियों को सुझाव दिए।

रामलला कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना जिसमें पूरा महफिल राममय हो गया प्राचार्य दुलीचंद साहू ..

.रानी लक्ष्मीबाई, शिव तांडव, रामआएंगे, देश भक्ति, भूतिया डांस, लेजी नृत्य, मराठी, हरयाणवी, कश्मीरी, भांगड़ा, कॉमेडी सहित छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ने सभी पालकों और अतिथियों का मन मोह लिया पालकों ने बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आज इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने में विद्यालय प्रबंधन और छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व नागरिकों के सम्मान से ही समाज में सम्मान संभव होता है बंशीधर खांडे ..

.अध्यक्ष नारायण साहू ने स्वागत भाषण करते हुए अभ्यागतों का अभिनंदन किया तो वहीं प्राचार्य दुलीचंद साहू ने मंच संचालन करते हुए व्यक्त किया कि अभिभावकों के साथ परस्पर सहयोग से ही विद्यालय विकास पथ पर अग्रसर है। आज हजारों दर्शकों की भारी मौजूदगी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शकों के साथ पालक और अभ्यागत खुशी से गदगद नजर आ रहे थे इसका श्रेय टीचर एवं विद्यार्थियों को जाता है। आयोजन को सफल बनाने में संचालन समिति के साथ विद्यालय परिवार एवं पालकों की सामूहिक एवं सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच महेन्द्र कुमार चौहान सरवानी, लीलाधर प्रसाद जायसवाल बासीन, शिवम् चंद्रा सरपंच प्रतिनिधि जेठा, बंशीधर खांडे सरपंच प्रतिनिधि सकरेली, संजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार पत्रिका, धनेश राठौर गौरव प्रेस बा. योम लहरे ब्यूरो चीफ अमृत संदेश, कृष्णा साहू, नेत्रा साहू, देवनारायण साहू, पुरुषोत्तम चंद्रा अरुणोदय स्कूल, सरोज दास महंत लेवेस्की पब्लिक स्कूल, लखेश केंवट लकेश विद्यासागर सागर जर्वे, अजीत चौहान शारदा पब्लिक स्कूल, विनोद साहू, विजय साहू, नंदकिशोर यादव, राकेश लहरे, गुलशन सूर्यवंशी, कुंजबिहारी खांडे, मोरध्वज पटेल, अजयपाल सूर्यवंशी, गुगन लाल रात्रे, योगेश साहू, सुष्मिता गुप्ता, नर्मदा पटेल, ओंकार साहू गणमान्य नागरिक सहित अधिक संख्या में पालक-शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बरपाली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर जोर, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तुर्रीधाम में गूंजे जयकारे, कलार समाज ने की पूजा-अर्चना ..

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास और समाज की एकजुटता पर दिया जोर , जिलाध्यक्ष जायसवाल बोले-...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending