Connect with us

ख़बर रायपुर

हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास ..

Published

on

रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक ,

हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की ..

रायपुर, हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है।

कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरूआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है और इस भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री पूजा के पश्चात किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।

समय बदलता है लेकिन छत्तीसगढ़ अपनी परंपराएं नहीं छोड़ता। हवाई झूलों के दौर में भी रहचुली झूला की परंपरा छत्तीसगढ़ के लोग याद रखते हैं जो उन्हें अपने ग्रामीण अंचल और पुरखों से जोड़ती है। हरेली के पावन अवसर पर रहचुली झूले पर चढ़ते हैं और याद करते हैं कि मनोरंजन के माध्यम बदले हैं मनोरंजन नहीं बदला है। इस अवसर पर अतिथिगण रहचुली के उत्साह को फिर से याद करेंगे। गेड़ी के उत्साह को याद करेंगे। सीसी रोड से पहले के दिनों में जब ग्रामीण सड़कें मानसून की उफान में कीचड़ में तब्दील हो जाती थीं तब गेड़ी सबसे सुरक्षित जरिया होता था ताकि कीचड़ से बच सकें। साथ ही हरेली के मौके पर बारंबार गेड़ी चढ़कर सावन मास के उत्साह को जाहिर किया जाता था।

हरेली के मौके पर बैल भी सजते हैं और बैलगाड़ी भी सजती है। अपने पशुधन के सम्मान के लिए, उनकी पूजा के लिए यह बड़ा पर्व होता है। खेती किसानी की तैयारियों के बीच धरती माता के अभिवादन का यह त्योहार है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने परिवार सहित परंपरागत तरीके से हरेली की पूजा करेंगे।

हरेली के मौके पर ग्रामीण खेल भी यादगार होते हैं। गेड़ी दौड़ जैसी कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। परंपरागत छत्तीसगढ़ी खेलों का जादू इस दिन उफान पर होता है। मुख्यमंत्री निवास में भी इसकी पूरी तैयारी की गई है। पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि का भी आनंद लेंगे।
इस मौके पर सबसे खास लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। राऊत नाचा, करमा नृत्य आदि छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्यों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विविध लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

छत्तीसगढ़ में हरेली हर जगह अपनी विशिष्ट सुंदरता और विशिष्ट रूपों तथा तरीकों से मनाई जाती है। प्रदेश का हर अंचल अपनी सांस्कृतिक सुंदरता के साथ अपने को व्यक्त करता है। हरेली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में इनकी भी प्रस्तुति होगी।

हरेली त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का त्योहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरेली के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है ताकि अपनी जननी और जन्मभूमि दोनों के प्रति प्रदेश के सभी नागरिक अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली13 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending